Amala Paul ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से की सगाई, जानें कौन हैं जगत देसाई?

Amala Paul: अभिनेत्री अमाला पॉल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती है।

---विज्ञापन---

Amala Paul: अभिनेत्री अमाला पॉल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती है। हाल ही में अमाला ने अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है।

वहीं, अपने जन्मदिन के खास मौके पर और इसे यादगार बनाने के लिए एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से सगाई कर ली है, जिसके फोटोज सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गए।

यह भी पढ़ें- 60 लाख में बनी फिल्म ने टिकट खिड़की पर कमाए करोड़ों, तो लीड एक्ट्रेस की रातों-रात ऐसे बदली किस्मत

सोशल मीडिया पर छाई फोटोज

अमाला पॉल के लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जगत देसाई ने अपने इंस्टाग्राम पर इस इवेंट का लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटोज भी शेयर की है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस के जन्मदिन पर खूब मस्ती हुई है। वहीं, जगत ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि मॉय जिप्सी क्वीन सेड येस #वेडिंगबेल्स हैप्पी बर्थडे मॉय लव। वहीं, इस वीडियो पर अब यूजर्स भी जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

यूजर दे रहे रिएक्शन

एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये बेहद सुंदर है। दूसरे यूजर ने लिखा कि आप दोनों को बधाई। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि बधाई हो। इस तरह के कमेंट्स यूजर अब कर रहे हैं। कुछ यूजर्स एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं।

कौन हैं जगत देसाई?

वहीं, जैसे ही ये खबर सामने आई तो हर कोई ये जानने के लिए बेहद एक्साइटेड है कि आखिर जगत देसाई कौन है? फैंस उनके बारे में जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे है। ‘फिल्मीबीट’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जगत देसाई गुजरात से आते हैं और जिम के शौकीन हैं। साथ ही जगत एक डॉग लवर भी हैं जो खूब गोवा में दोस्तों के साथ पार्टी करना बेहद पसंद करते हैं। हालांकि अब उन्होंने एक्ट्रेस अमाला का दिल जीत लिया है। दोनों की जोड़ी साथ में खूब जच रही है।

First published on: Oct 26, 2023 09:19 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें