हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Pushpa 2: मां काली बनकर अंगारों पर क्यों चला 'पुष्पा'? वो सीन जिसे देखकर सीट से उठकर बजीं तालियां

Pushpa 2 Best Scene: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने जबरदस्त शुरुआत की है। फिल्म में ‘पुष्पा’ का एक बहुत ही चर्चित सीन है जिसमें वो मां काली का वेशभूषा धारण करता है लेकिन आखिर क्यों वो ऐसा करता है, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Pushpa 2 Maa Kaali Getup

Pushpa 2 Best Scene: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने थिएटर्स में दस्तक दे दी है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन-ड्रामा का डोज फैंस को देखने को मिला है। फिल्म में अल्लू-रश्मिका की जोड़ी ने भी फैंस को काफी इंप्रेस किया है। दोनों की कैमिस्ट्री शानदार है। पति-पत्नी के रूप में दोनों ही एक्टर्स को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। इसी बीच फिल्म के ट्रेलर से ही अल्लू अर्जुन का एक देवी वाला अवतार काफी वायरल हो रहा था। फैंस के दिलों में ये उत्सुकता थी कि आखिर अल्लू ने किस माता की वेशभूषा पहनी हुई है। आखिर क्यों फिल्म में जलते हुए अंगारों पर ‘पुष्पा’ चलता है, चलिए आपको बताते हैं।

मां काली की वेशभूषा में दिखा ‘पुष्पा’

फिल्म में पुष्पा का एक सीन है जिसमें वो मां काली की वेशभूषा में नजर आता है। दरअसल उनके इस सीन को लेकर पहले से ही काफी कयास लगाए जा रहे थे, फैंस काफी एक्साइटेड भी थे ये जानने के लिए कि आखिर क्यों अल्लू ने ये अवतार धारण किया था। अल्लू अर्जुन की स्क्रीन प्रेजेंस ने इस सीन को काफी खास बना दिया। आलम ये था कि इस सीन को देखने के बाद थिएटर तालियों से गूंज उठा। सभी अपनी सीटों से उठ गए अल्लू के इस धमाकेदार सीन को देखने के बाद।

मां काली के अवतार में डांस करने लगा ‘पुष्पा’

फिल्म में पुष्पा और उसकी पत्नी श्रीवल्ली मां काली के एक पूजा कार्यक्रम में जाते हैं। इस कार्यक्रम में ही पता चलता है कि पुष्पा बाप बनने वाला है और श्रीवल्ली मां बनने वाली है। ऐसा लगता है कि खुशियों ने पुष्पा के छोटे से परिवार में दस्तक दे दी है लेकिन फिर अचानक से पुष्पा मां काली का गेटअप लेकर डांस करना शुरू कर देता है और श्रीवल्ली भी उसके डांस को देखकर हैरान रह जाती है। इसी बीच पुष्पा गर्म अंगारों पर भी चलने लगता है। इस सीन को देखकर रौंदटे खड़े हो जाते हैं।

विज्ञापन

बेटी होने की मन्नत मांगता है ‘पुष्पा’

दरअसल ‘पुष्पा’ ऐसा इसलिए करता है क्योंकि तब तक उसे खानदान का नाम नहीं मिलता। इसलिए ये खबर सुनते ही कि वो बाप बनने वाला है, वो मां काली से मन्नत मांगता है कि उसकी बेटी ही हो क्योंकि वो नहीं चाहता कि उसके बेटे को भी बिना खानदान के ही जीना पड़े। इसलिए ‘पुष्पा’ चाहता है कि उसकी बेटी पैदा हो।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 में ‘पुष्पा 3’ की कहानी हुई रिवील, ‘पुष्पा’ के बेटे का नाम का खुलासा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola