Allu Arjun Did not Get VIP Treatment: तेलंगाना के चंचलगुड़ा सेंट्रल जेल में कुछ घंटे बिताने के बाद फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन को शनिवार को तेलंगाना हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई। अल्लू अर्जुन को फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ के बाद महिला की मौत मामले में कस्टडी में लिया गया था। इस घटना के बाद अल्लू अर्जुन, उनके सुरक्षा कर्मियों और थियेटर प्रबंधन के खिलाफ पुलिस ने मामले दर्ज किए थे।
अंतरिम जमानत पर वापस लौटे एक्टर
अल्लू अर्जुन को शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे चंचलगुड़ा सेंट्रल जेल लाया गया था। जेल में उनके साथ दूसरे आरोपी भी थे। हालांकि अभिनेता की स्थिति सामान्य बताई जा रही थी और उन्होंने किसी विशेष सुविधा की मांग नहीं की। यानी उन्हें कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया गया। एक वरिष्ठ जेल अधिकारी के मुताबिक, उन्हें सिर्फ साधारण भोजन दिया गया था, जिसमें चावल और सब्जी की करी शामिल थी। आम तौर पर जेल में रात के खाने का समय 5:30 बजे होता है और अल्लू अर्जुन को भी उसी समय भोजन दिया गया।
अदालत के निर्देश के मुताबिक अल्लू अर्जुन को विशेष वर्ग के कैदी के रूप में पहचाना गया, जिसमें कैदी को अतिरिक्त आराम देने की व्यवस्था होती है। जेल में उन्हें एक बिस्तर, टेबल और कुर्सी जैसी सुविधाएं प्रदान की गईं। हालांकि उनका बर्ताव काफी नॉर्मल था और वो मानसिक रूप से परेशान या उदास नहीं दिखाई दिए।
क्या था पूरा मामला?
इस बीच 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुए इस भगदड़ में 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनका आठ साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सैकड़ों प्रशंसक अल्लू अर्जुन को देखने के लिए जमा हुए थे और भीड़ बेकाबू हो गई, जिसके चलते ये भयंकर घटना घटी। इस घटना के बाद मृतक महिला के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर अल्लू अर्जुन, उनके सुरक्षा कर्मी और थियेटर प्रबंधन के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
हैदराबाद सिटी पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया और आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू की। फिल्म प्रमोशन के दौरान ऐसी घटनाओं की निंदा की गई है और इसके कारण कई सवाल उठने लगे हैं कि आखिरकार इन प्रमुख आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था इतनी लापरवाह क्यों रहती है।
जेल में कैसी गई ‘पुष्पा’ की रात?
अल्लू अर्जुन के प्रति जेल प्रशासन ने सभी मानक प्रक्रियाओं का पालन किया और उन्हें विशेष वर्ग के कैदी के रूप में रखा। उनकी जमानत अर्जी पर विचार करते हुए, तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दी और उन्हें शनिवार की सुबह 6:20 बजे जेल से रिहा कर दिया।
यह भी पढ़ें: Video: गिरफ्तारी के वक्त भी ‘झुका’ नहीं पुष्पा! Allu Arjun ने किया ये खास काम
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले में बाल-बाल बचे बिग बॉस विनर करणवीर मेहरा
6 hrs ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
9 hrs agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
10 hrs ago'मुझे किडनैप कर लिया...', 'लॉक अप 2' फेम आकांक्षा चौधरी के साथ हुई बदसलूकी
13 hrs agoरणबीर कपूर ने गाया YJHD का 'कबीरा' गाना, दुर्गा पूजा पंडाल से वीडियो वायरल
14 hrs agoप्रभास की Spirit की रिलीज डेट रिवील, रणबीर कपूर की 'रामायण' से होगा क्लैश?
15 hrs agoKoffee With Karan 9 के दूसरे गेस्ट बने रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
16 hrs agoनीति मोहन पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन
17 hrs ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
18 hrs ago'बिग बॉस 20' से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सामने आया नाम
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines