Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘मैं उसके घर गया और… ‘, अक्षय कुमार को लड़की के चक्कर में खूब पड़ी थी मार, इंप्रेस करने के लिए की थी ऐसी हरकत

Akshay Kumar Wheels of Fortune: अक्षय कुमार इन दिनों रियलिटी शो 'व्हील्स ऑफ फॉर्च्यून' को लेकर चर्चा में हैं. शो में वो खुद से जुड़ा कोई ना कोई किस्सा सुनाते रहते हैं. ऐसे में अब उन्होंने अपने कॉलेज के क्रश के बारे में बताया है, जिसके लिए उन्हें मार भी खानी पड़ी थी.

Author
Edited By : Rahul Yadav Updated: Feb 23, 2026 13:19
Akshay Kumar first crush
अक्षय कुमार को लड़की के चक्कर में खूब पड़ी थी मार (Photo- Wheels Of Fortune)

Akshay Kumar Crush In College: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी कि अक्षय कुमार किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं. ऐसे में इन दिनों अभिनेता रियलिटी शो ‘व्हील्स ऑफ फॉर्च्यून’ को लेकर चर्चा में हैं. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जा रहा है. इसमें एक्टर अक्सर खुद से जुड़ा कोई ना कोई किस्सा शेयर करते हुए नजर आ जाते हैं. ऐसे में अब अभिनेता ने अपने कॉलेज क्रश के बारे में बताया है, जिसके लिए एक्टर मार तक खानी पड़ी थी. चलिए बताते हैं इसकी खास वजह के बारे में.

दरअसल, कंटेस्टेंट आदर्श ने एक शायरी बोली, जिसके बाद एक शानदार चर्चा शुरू हो गई. इसी दौरान बातचीत में एक्टर ने अपने कॉलेज के प्यार के बारे में खुलासा किया और बताया, ‘मुझे याद है, मैं अपने टाइम की बात कर रहा हूं. आज से करीब 40 साल पहले मैं कॉलेज में था, तो मैं एक लड़की को बहुत चाहता था. मैंने उसके लिए गाना सीखा और मेरा एक दोस्त था जिसको गिटार बजाना आता था. मैं सच्ची में कह रहा हूं. मैंने उसके घर के बाहर जाकर गाना गाया और वो गिटार बजा रहा था. मैंने गाना गाया उसके बाद पता क्या हुआ?’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘सेलेक्टिव अप्रोच नहीं रखते’, ‘यादव जी की लव स्टोरी’ विवाद पर बोले खेसारी लाल, कहा- ‘अगर घूसखोर पंडत…’

अक्षय कुमार की पड़ोसियों ने की थी पिटाई

इसी बातचीत को आगे बढ़ाते हुए अक्षय कुमार ने कहा, ‘उसके जितने भी पड़ोसी थे, उन्होंने मुझे पीटा. हम दोनों ने मार खाई.’ उनकी बात सुनकर सभी शॉक्ड रह गए और अक्षय ने कहा, ‘मेहनत ज्यादा होने से भी पिटाई होती है.’ अक्षय की इस बात ने सभी को हैरान कर दिया. अब एक्टर का ये स्टेटमेंट वायरल हो रहा है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: प्रकाश राज ने ‘द केरल स्टोरी 2’ पर साधा निशाना, बीफ और पोर्क के खाने की थाली दिखा बोले- ‘इसमें भाईचारा है’

इनसे जुड़ा अक्षय कुमार का नाम

गौरतलब है कि अक्षय कुमार अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं. उनका नाम इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस संग जुड़ा. इसमें रेखा, शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन जैसे सितारों के नाम शामिल हैं. रवीना संग तो बताया जाता है कि एक्टर की सगाई तक हो गई थी लेकिन शिल्पा संग लिंकअप रूमर्स के वजह से उनका रिश्ता खत्म हो गया था, जिसके बाद उन्होंने ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली.

आपको बता दें कि ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की शादी को 25 साल का वक्त हो गया है. दोनों 17 जनवरी, 2001 को शादी की थी. इस रिश्ते से उनके दो बच्चे बेटा आरव और बेटी नितारा हैं. इनकी शादी करीबी दोस्तों और परिवार के बीच हुई थी.

First published on: Feb 23, 2026 01:13 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.