Guess Who Is Bollywood Actor: गजब की अदाकारी, स्टाइल में टशन और एक्शन के किंग मशहूर बॉलीवुड एक्टर की फिल्में तो बहुत देखी होंगी लेकिन उनकी नई जिंदगी के भी किसी फिल्मों से कम नहीं रही है। खासतौर पर शादी से पहले की जिंदगी। जी हां, अब ये एक्टर अपनी पत्नी के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहा है लेकिन एक समय ऐसा था जब इनके अफेयर के किस्से गॉसिप गलियारों में आम थे।
एक हसीना संग सगाई तो दूसरी के साथ अफेयर ये किस्से किसी से छिपे नहीं थे। क्या आप पहचान पाए हैं कि हम किसकी बात कर रहे हैं? अगर नहीं तो हम ही बता देते हैं कि ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार हैं।
कई हसीनाओं के साथ जुड़ा नाम
अक्षय कुमार के अफेयर के किस्से बॉलीवुड में आम थे। उनका नाम इंडस्ट्री की कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है। खुद एक्ट्रेस रवीना टंडन ने खुलासा किया था कि जिस समय वो अक्षय कुमार को डेट कर रही थीं, उस समय एक्टर दूसरी हसीनाओं के साथ भी रिश्ते में थे। उस वक्त खुद रवीना ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ा था।
यह भी पढ़ें: Rakhi Sawant पहुंची Supreme Court, एक्स पति Adil Khan से जुड़ा कनेक्शन, क्या गिरफ्तार होने वाली हैं ड्रामा क्वीन?
सुष्मिता सेन के साथ रहा अफेयर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टारडस्ट मैगजीन को दिए इंटरव्यू में रवीना टंडन ने बताया था कि ‘जब अक्षय कुमार के साथ रिश्ते में होते हुए मुझे एक्टर के अफेयर के बारे में अपने पत्रकार दोस्तों से पता चलता था तो शक होने लगा। उस दौरान मैंने खुद अक्षय को सुष्मिता सेन के साथ रंगे हाथ पकड़ा था।’ एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके लिए भरोसा मायने रखता है लेकिन अक्षय कुमार के लिए ये अहम नहीं था। उन्होंने एक्टर को हर बार माफ करते हुए तीन साल तक रिश्ता निभाया था।
हर हफ्ते दूसरी लड़की से सगाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवीना टंडन ने इंटरव्यू में बताया था कि अक्षय से उनकी सगाई हो चुकी थी, इसके बावजूद उन्होंने दो और लड़कियों से सगाई की थी। एक्ट्रेस ने कहा था, ‘अक्षय मुझसे ब्रेकअप करते और किसी दूसरी से सगाई कर लेते थे। फिर वो मेरे साथ आ जाते थे। जब अगली बार फिर हमारा ब्रेकअप होता था तो अगले हफ्ते अक्षय किसी और से सगाई कर लेते थे।’ गौरतलब है कि अक्षय कुमार का नाम रवीना टंडन के अलावा शिल्पा शेट्टी के साथ भी काफी चर्चा में रहा था। हालांकि अक्षय खन्ना ने साल 2001 में ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली थी।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
2 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
4 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
7 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
7 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
8 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
8 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
9 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
10 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
10 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines