Nushrratt Bharuccha Akeli Review: अपनी आखिरी फिल्म ‘जनहित में जारी’ के बाद एक बार फिर नुसरत भरुचा (Nushrratt Bharuccha) अपनी दमदार अदाकारी लेकर दर्शकों के सामने हाजिर है। एक्ट्रेस अब ‘क्वीन’ और ‘कमांडो 3’ जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके डायरेक्टर प्रणय मेश्राम (Pranay Meshram) के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अकेली’ (Akeli) में नजर आ रही हैं। फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। खास बात ये है कि फिल्म में कई नए चेहरे नजर आने वाले हैं। फिल्म में दो इजरायली एक्टर्स त्साही हलेवी (Tsahi Halevi) और आमिर बोट्रॉस (Amir Botros) अपना पहला बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं।
ये फिल्म एक ऐसी भारतीय लड़की की जिदंगी पर आधारिती है, जो इराक के सिविल वॉर में फंस जाती है और वहां से बच निकलने की हर कोशिश करती हैं, जो बेहद खौफ पैदा करने वाली होती है। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसके कई सीन आपको रोंगटे खड़े कर देंगे। फिल्म की शुरुआत का सीन जो एक बॉम बलास्ट से होता है, जो एक छोटी बच्ची के जिस्म पर लगा होता है। उस बच्ची की चीखें आपकी नजरें स्क्रीन से टिकाए रखने को मजबूर कर देंगी और आपको रोंगटे खड़े कर देंगे।
यह भी पढ़ें: Ghoomer Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस Abhishek Bachchan की ‘घूमर’ का संघर्ष जारी, बस इतनी हुई कमाई
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी एक पंजाबी परिवार की ज्योति अरोड़ा यानी नुसरत भरुचा (Nushrratt Bharuccha) से शुरू होती है, जो अपने परिवार को संभालने वाली ‘अकेली’ लड़की है। उसके परिवार में मां और एक भतीजी है। अपने परिवार को चलाने के लिए उसकी एक नौकरी जा चुकी है, जिसके बाद उसको मुश्किल से इराक में नकौरी मिलती है, जिसके लिए वो वहां जाती है और वहां की सिविल वॉर में फंस कर ‘अकेली’ रह जाती है।
हालांकि, वहां उसको रफिक यानी निशांत दहिया (Nishant Dahiya) का साथ मिलता है, जो कुछ ही दिनों का होता है। आगे आने वाली परेशानियों से उसको अकेला ही जूझना पड़ता है। अब ज्योति अरोड़ा भारत आ पाती या नहीं ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
कैसी है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी काफी शानदार है, जो एक केवल एक महिला की दम और शक्ति को दिखाती है। फिल्म में कई सीन ऐसे हैं, जिनको देखने के बाद आपको गुस्सा भी आता है और कई जगह आप इमोशनल होने पर मजबूर हो जाते हैं। हालांकि, फिल्म की कहानी में कई लूप होल हैं, जिनको शायद आप भी नोटिस कर पाएंगे।
सबसे पहले ज्योति अरोड़ा के भैया-भाभी का देहांत और दूसरा इराक में ज्योति को मिले रफिक का सिविल वॉर का हिस्सा बन जाना। अगर इन लूप होल को नजरअंदाज किया जाए तो फिल्म की कहानी आखिर तक आपको बांधे रखने में खरी उतरती है।
कैसे हैं फिल्म के किरदार?
जैसा की हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि फिल्म में नुसरत भरुचा (Nushrratt Bharuccha) के अलावा इजरायली एक्टर त्साही हलेवी (Tsahi Halevi) और आमिर बोट्रॉस (Amir Botros) भी नजर आ रहे हैं, जिनके अभिनय की आप तारीफ करते नहीं थकेंगे।
साथ ही निशांत दहिया (Nishant Dahiya) ने भी अपने करिदार के साथ अच्छा इंसाफ किया है। वहीं, नुसरत भरुचा (Nushrratt Bharuccha) हमेशा की तरह अपने किरदार में काफी एक्टिव नजर आईं। इसके अलावा भी फिल्म में कुछ किरदार मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से फिल्म में जान डाल दी। हमारी ओर से फिल्म को 5 में से 3.5 स्टार मिलते हैं।
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
8 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
10 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
12 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
13 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
14 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
15 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
15 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
16 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines