---विज्ञापन---

Akansha Dubey Murder केस में बड़ा अपडेट, मुख्य आरोपी समर सिंह जेल से रिहा

Akansha Dubey Murder Case: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। मुख्य आरोपी सिंगर समर सिंह को जेल से रिहा कर दिया गया है।

---विज्ञापन---

Akansha Dubey Murder Case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस केस के मुख्य आरोपी सिंगर समर सिंह को जेल से रिहा कर दिया गया है।

बता दें कि सिंगर समर सिंह को आकांक्षा दूबे मर्डर केस में अरेस्ट किया गया था और अब 7 महीने बाद समर सिंह को जमानत मिली है। वहीं, जेल से रिहा होने के बाद फैंस ने सिंगर का स्वागत किया, लेकिन वो मुंह छुपाते नजर आए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- फुटबॉलर डेविड बेकहम के साथ वायरल तस्वीर को लेकर ट्रोल हुईं Malaika, यूजर्स बोले- रात को मौत का खेल…

Akansha Dubey Murder केस में अपडेट

बता दें कि इसी महीने इलाहाबाद हाई कोर्ट ने समर की जमानत अर्जी को मंजूर किया है। हालांकि इस मामले में उन्हें 7 महीने बाद जेल रसे रिहाई मिली है। बताते चलें कि सिंगर समर सिंह को आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में हिरासत में लिया गया था। 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ के एक होटल में आकांक्षा दुबे का शव मिला था।

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस के परिवार ने समर पर लगाए थे आरोप

हालांकि शुरू में इस केस को सुसाइड बताया गया, लेकिन फिर एक्ट्रेस के परिवार ने इसे हत्या बताया। इतना ही नहीं बल्कि इस मामले में एक्ट्रेस के परिवार ने समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर आरोप लगाए थे। वहीं, इस मामले में 6 अप्रैल को पुलिस ने समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था।

---विज्ञापन---

आकांक्षा के परिवार का ये था कहना

आरोपों की बात करें तो अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर एक्ट्रेस की हत्या का आरोप लगाया था। अभिनेत्री के परिवारवालों का कहना है कि समर सिंह एक्ट्रेस को टॉर्चर और जान से मारने की धमकी देता था। रिजनों का कहना था कि 21 मार्च को आकांक्षा दुबे और सिंगर समर सिंह के भाई के बीच विवाद हुआ था। सिंगर समर सिंह के भाई से विवाद के बाद आकांक्षा को धमकी मिली थी। साथ ही दावा किया जा गया कि सिंगर समर सिंह एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का बॉयफ्रेंड था और दोनों में लंबे वक्त से अफेयर चल रहा था।

First published on: Nov 16, 2023 06:18 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola