हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अहान और अनीत ने शाहरुख-अजय को पछाड़ा, इस लिस्ट में शामिल हुई 'सैयारा'

Film Saiyaara New Achievement: बॉलीबुड के डब्यू स्टार अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ ने एक नई उपलब्धि हासिल की। अब ‘सैयारा’ हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई।

विज्ञापन
इस लिस्ट में शामिल हुई 'सैयारा' (X)

Film Saiyaara New Achievement: बॉलीबुड के बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ का जादू छाया हुआ है। फिल्म ‘सैयारा’ को देखने के लिए लोग सिनेमाघरों के बाहर लाइन लगाकर खड़े हैं। अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ ने अब एक नई उपलब्धि हासिल की। इस फिल्म ने सिर्फ 10 दिनों में 248.43 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही ‘सैयारा’ शाहरुख खान की ‘डंकी’ और अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ को पीछे छोड़ते हुए हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई। दरअसल, फिल्म ‘सैयारा’ हिंदी सिनेमा की 26वीं सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है। फिल्म की ये सफलता उसकी दमदार कहानी और शानदार म्यूजिक की वजह से मिली है।

‘सैयारा’ ने डंकी और सिंघम अगेन को पछाड़ा

फिल्म को लेकर उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही यह हिन्दी सिनेमा की टॉप 25 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी। दरअसल, फिल्म ‘सैयारा’ ने भारत में 10 दिनों में 248.43 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ ने 10 दिनों में 227 करोड़ रुपये की कमाई की थी और अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ ने 247.86 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

इसके अलावा, ‘सैयारा’ ने दृश्यम 2 (239.67 करोड़ रुपये), द केरला स्टोरी (239.05 करोड़ रुपये), और कृष 3 (231.79 करोड़ रुपये) जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं, ‘सैयारा’ ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ (244.14 करोड़ रुपये) को भी पीछे छोड़ रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Hari Hara Veera Mallu का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, Saiyaara ने 10वें दिन की छप्पर फाड़ कमाई

‘सैयारा’ ने ब्लॉकबस्टर में मारी एंट्री

फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा की कैमिस्टी और नई एनर्जी ने लोगों को काफी प्रभावित किया। इसी के साथ एक बार फिर मोहित सूरी ने अपने म्यूजिक और बीजीएम साउंडट्रैक से लोगों के दिलों में फिल्म के लिए खास जगह बना ली है। इस फिल्म ने पहले दिन 21.5 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 26 करोड़ रुपये कमाए और तीसरे दिन 35.75 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल 172.75 करोड़ रुपये के साथ ब्लॉकबस्टर लिस्ट में एंट्री मारी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola