Adipurush Trailer: इंतजार खत्म! इस दिन रिलीज होगा फिल्म ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान

Adipurush Trailer: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। अब प्रभास की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) आने वाली है, जिसको लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं और बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।इसी के साथ अब सभी को इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने का इंतजार है। इस बीच अब […]

---विज्ञापन---

Adipurush Trailer: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। अब प्रभास की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) आने वाली है, जिसको लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं और बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।

इसी के साथ अब सभी को इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने का इंतजार है। इस बीच अब फैंस के लिए खुशखबरी है फिल्म आदिपुरुष के मेकर्स ने इसके ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

आदिपुरुष के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने

बता दें कि फिल्म आदिपुरुष का निर्देशन ओम राउत ने किया है। वहीं, फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट आने से सभी बहुत खुश हैं। साथ ही मेकर्स ने ऐलान कर दिया है कि इस फिल्म का ट्रेलर 9 मई 2023 को ग्लोबली रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- कैंसर वॉरियर बनीं कार्तिक आर्यन की मां, एक्टर ने साझा किया बेहद इमोशनल पोस्ट

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इसी के साथ टीम ने इस मेगा लॉन्च इवेंट की घोषणा करते हुए पैन इंडिया स्टार प्रभास का नया पोस्टर भी शेयर किया है। बता दें कि इसे न केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर पर 70 देशों में लॉन्च किया जाएगा, इस वजह से ये बहुत शानदार होने वाला है। वहीं ये फिल्म 16 जून 2023 को दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Adipurush Trailer

Adipurush Trailer

बड़ी उपलब्धि हासिल की

प्रभास की फिल्म आदिपुरुष ने न्यूयॉर्क में ट्रिबेका फेस्टिवल में एक अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर के लिए चुने जाने से पहले ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इसे न केवल भारत में, बल्कि यूएसए, कनाडा, मिडिल ईस्ट, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, हांगकांग, फिलीपींस, म्यांमार, श्रीलंका, जापान सहित एशियाई और दक्षिण एशियाई क्षेत्रों में जैसे अफ्रीका, ब्रिटेन और यूरोप, रूस और मिस्र में लॉन्च किया जाने वाला है।

ओम राउत ने किया है फिल्म का निर्देशन 

बता दें कि फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) में प्रभास भगवान राम के रोल में नजर आने वाले हैं। साथ ही इस फिल्म में सैफ अली खान (Saif ali Khan) रावण के किरदार में नजर आएंगे।

साथ ही फिल्म में सनी सिंह ने लक्ष्मण तो कृति सैनन ने सीता का रोल प्ले किया है। फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत हैं, जो इससे पहले अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर का निर्दशन कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें-  मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: May 06, 2023 11:18 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें