Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

मरने से बची मशहूर एक्ट्रेस, कोलकाता रेप कांड के बाद प्रोटेस्ट में उतरते ही हुईं भीड़ का शिकार

Rituparna Sengupta: कोलकाता रेप कांड के बाद अब बंगाली एक्ट्रेस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस के साथ प्रोटेस्ट के दौरान बदसलूकी हुई है और उनकी जान जाते-जाते बची है।

Author
Edited By : Ishika Jain Updated: Sep 6, 2024 13:05
Rituparna Sengupta
Rituparna Sengupta

Rituparna Sengupta: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ जो भी हुआ उसके बाद लगातार प्रोटेस्ट चल रहे हैं। बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज उस लड़की के लिए न्याय मांग चुके हैं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अपनी आवाज उठा चुके हैं। हालांकि, हालात बदलते हुए नजर नहीं आ रहे। न तो उस लड़की को अभी तक इन्साफ मिला है और न ही देश में रेप केस कम हो रहे हैं। हर दिन महिलाओं, बच्चियों और वृद्ध औरतों के साथ बर्बरता के मामले सामने आते हैं। इसी बीच अब एक मशहूर एक्ट्रेस ने अपनी आपबीती सुनाई है।

प्रोटेस्ट में बिगड़े हालात

---विज्ञापन---

बता दें, पॉपुलर बंगाली एक्ट्रेस रितुपर्णा सेनगुप्ता ने अब रिवील किया है कि 3 सितंबर को वो एक प्रोटेस्ट का हिस्सा बनी थीं। ये प्रोटेस्ट पीड़ित महिला डॉक्टर को रेप और मर्डर केस में इन्साफ दिलवाने के लिए किया जा रहा था। हालांकि, इस दौरान एक्ट्रेस के साथ जो हुआ उसके बाद वो घबरा गईं। रितुपर्णा सेनगुप्ता ने बताया है कि कोलकाता के श्यामबाजार इलाके में जो प्रोटेस्ट चल रहा था, उसमें ‘वापस जाओ’ के नारे लग रहे थे और वो भी इसका हिस्सा थीं। लेकिन कुछ देर बाद हालात बिगड़ने लगे और एक्ट्रेस को वहां से भगाया गया।

जाते-जाते बची एक्ट्रेस की जान

रितुपर्णा सेनगुप्ता ने बताया कि भीड़ ने उन्हें जैसे धक्का दिया वो उस दौरान मर भी सकती थीं। इतना ही नहीं लोगों ने वहां घटिया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया था। कुछ यंग लड़कों और लड़कियों ने एक्ट्रेस की कार पर हमला तक कर दिया। कोई नहीं जानता कि वो लोग कौन थे? वो बिना नाम के थे। वो शायद इसी तरह सब प्रोटेस्ट में शामिल होते हैं। इस तरह के एलिमेंट्स प्रोटेस्ट को गलत डायरेक्शन देते हैं और लोगों का ध्यान भंग कर देते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘मुझे यकीन है तुम वापस आओगी’, मृत बेटी Tishaa Kumar के जन्मदिन पर मां का छलका दर्द

महिला डॉक्टर के लिए एक्ट्रेस ने उठाई आवाज

एक्ट्रेस का कहना है कि अगर बाहर इतने लोगों के बीच ये हाल है तो आप सोच सकते हैं कि उस दिन उस लड़की ने खुद को कितना असुरक्षित और इनसिक्योर महसूस किया होगा। एक्ट्रेस बोलीं कि उन्हें ये समझ ही नहीं आता कि उनके खिलाफ इतना विरोध क्यों है? एक्ट्रेस इस हादसे के बाद डर गई हैं। हालांकि, अब वो ठीक हैं और सुरक्षित हैं। इस घटना में वो सही सलामत बच गई इस बात की राहत है।

First published on: Sep 06, 2024 01:05 PM

संबंधित खबरें