Guess This Bollywood Actor: बॉलीवुड में एक ऐसा एक्टर है जो कई हिट फिल्में दे चुका है। लेकिन जब भी सोलो हिट देने की बारी आती है वो चूक जाता है। पूरी दुनिया उसे जानती है, लेकिन उसके बारे में ज्यादा नहीं जानती। आज हम आपको एक ऐसे एक्टर की कहानी बताने जा रहे हैं जो वैसे तो 110 करोड़ की कंपनी का मालिक है, लेकिन पिछले 18 साल में उन्होंने एक भी सोलो हिट फिल्म नहीं दी है। वैसे तो ये एक्टर आमिर खान और शाहरुख खान के साथ भी काम कर चुका है। मगर जब बात अकेले फिल्म चलाने की आती है तो फेल हो जाता है।
कौन है ये एक्टर?
बता दें, शाहरुख और आमिर संग हिट देने वाला ये एक्टर एक वक्त पर फल बेचा करता था। जब ये एक्टर 18 साल का था तो उसने काम करना शुरू कर दिया था और वो हांगकांग को आम एक्सपोर्ट करता था। बाद में उन्होंने एक्टर बनने के लिए ये काम छोड़ दिया और बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ले ली। आपको बता दें, ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि कुणाल कपूर (Kunal Kapoor) हैं। कुणाल ने इसके बाद बैरी जॉन से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली और नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप मोटली का हिस्सा बन गए।
कई साल से नहीं दी एक भी हिट
उन्होंने ‘मीनाक्षी: ए टेल ऑफ थ्री सिटीज’ (Meenaxi: A Tale of Three Cities) में कार मैकेनिक कामेश्वर का रोल प्ले कर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और उनकी मेहनत की तारीफ भी हुई। सफलता उन्हें तब मिली जब वो आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ (Rang De Basanti) का हिस्सा बने। इसके बाद कुणाल ने ‘आजा नचले’, ‘लागा चुनरी में दाग’ और ‘वेलकम टू सज्जनपुर’ जैसी फ्लॉप फिल्में दीं। फिर उन्हें ‘डॉन 2’ मिली और वो कामयाब भी रही लेकिन इसके बाद उन्होंने कई सालों से कोई हिट फिल्म नहीं दी है।
यह भी पढ़ें: 18वें सीजन में बदल गए बिग बॉस, अब टास्क नहीं सिर्फ बदला; क्या हैं 5 बड़े बदलाव?
बच्चन परिवार से क्या है रिश्ता?
बॉलीवुड में भले ही कुणाल कपूर अच्छा नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन वो अब 110 करोड़ रुपये की कंपनी चला रहे हैं। एक्टर क्राउड-फंडिंग प्लेटफॉर्म Ketto, जो जरूरतमंदों के लिए फंड्स इकट्ठा करता है वो भी चला रहे हैं। इस कंपनी की बदौलत ही एक्टर आज एक आलीशान जिंदगी जी रहे हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 166 करोड़ है। इसके अलावा उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो कुणाल ने नैना बच्चन से शादी की थी जो अमिताभ बच्चन की भतीजी हैं।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
6 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
8 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
9 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
11 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
12 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
13 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
14 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
16 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
17 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines