Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

एक थप्पड़ की कीमत Abhishek Kumar को पड़ी महंगी, Bigg Boss 17 से हुए बाहर!

Bigg Boss 17 Abhishek Kumar Evicted: 'नेशन स्पोर्ट्स अभिषेक' इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। ऐसी खबर सामने आई है कि थप्पड़ कंट्रोवर्सी के बाद अभिषक को शो से बाहर कर दिया गया है। ये सुनकर फैंस अब भड़के हुए हैं।

Author
Edited By : Ishika Jain Updated: Jan 5, 2024 12:09
Bigg Boss 17 Abhishek Kumar Evicted
Image Credit: Instagram Image Credit: Google

Bigg Boss 17 Abhishek Kumar Evicted: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में हुई अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) की थप्पड़ कंट्रोवर्सी इस वक्त न सिर्फ शो में बल्कि बाहर भी चर्चा में बनी हुई है। अभिषेक के समर्थ पर हाथ उठाने पर अब दो पहलू सामने आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे लोग दो गुटों में बंट गए हैं। एक तरफ बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स और शो के मेकर्स हैं जो अभिषेक के खिलाफ दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तरफ बिग बॉस के फैंस हैं और बॉलीवुड और टीवी सेलिब्रिटीज हैं जो उन्हें सपोर्ट करते दिख रहे हैं। खासकर रितेश देशमुख का ट्वीट देख लोगों को उम्मीद हो गई थी कि सलमान खान इस बात को समझेंगे कि अभिषेक को उकसाया गया था जिसकी वजह से उन्होंने इस तरह का रिएक्शन दिया है।

यह भी पढ़ें: कोरियन ही नहीं Animal के फाइट सीन को Bobby Deol की ही इस फिल्म से किया गया कॉपी

---विज्ञापन---

अभिषेक को झटका

सभी को वीकेंड के वार का इंतजार था, लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसके बाद बिग बॉस के फैंस को जोरदार झटका लगेगा। खासकर अभिषेक कुमार के फैंस अब मायूस होने वाले हैं। सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब अभिषेक को उनकी इस गलती की सजा मिलने वाली है। जल्द ही उनकी किस्मत का फैसला होगा और उनके गले पर लटक रही तलवार अब हैट जाएगी। लेकिन उन्हें शो में रखना है या नहीं ये बिग बॉस या सलमान खान (Salman Khan) तय नहीं करेंगे। बल्कि एक कंटेस्टेंट के हाथ अभिषेक की किस्मत का फैसला करवाया जाएगा।

अंकिता ने किया अभिषेक की किस्मत का फैसला

दरअसल, घर की नई कैप्टन अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को इस बात की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी कि वो ही डिसाइड करें कि अभिषेक को हिंसा करने के बाद शो में बने रहना चाहिए या उन्हें बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए। अब ये पॉवर मिलते ही अंकिता ने अभिषेक को एविक्ट कर दिया। ये खबर अब बाहर फैल चुकी है। हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस एपिसोड का प्रोमो जारी नहीं किया है। लेकिन सोशल मीडिया के जरिए मिली जानकारी अब हर तरफ हड़कंप मचा रही है। सोशल मीडिया यूजर्स अंकिता के इस फैसले के बाद भड़के हुए नजर आ रहे हैं।

https://twitter.com/tiyasganguly/status/1743151259543339319

फैंस के रिएक्शन  

ट्विटर पर अब एक फैन ने लिखा, ‘यह सीजन 2 वजहों से याद रखा जाएगा…. पहला अभिषेक कुमार की वजह से और दूसरा 1 2 3 थप्पड़, नेशन स्पोर्ट्स अभिषेक।’ एक ने लिखा, ‘अभिषेक कुमार ट्रॉफी के हकदार हैं। इसलिए मेकर्स को अभिषेक को वापस लाना होगा। नेशन स्पोर्ट्स अभिषेक।’ एक फैन ने लिखा, ‘अपने पसंदीदा को जिताने के लिए निर्माताओं के लिए असली खतरा है क्योंकि अभिषेक कुमार को BB के नेगेटिव पोर्ट्रे करने के बाद भी दर्शकों द्वारा पसंद किया गया। ये उनकी ताकत ही है कि मेकर्स एक और अनफेयर एविक्शन करना चाहते हैं। दर्शकों और उनकी भावनाओं का सम्मान करें BB। नेशन स्पोर्ट्स अभिषेक।’

First published on: Jan 05, 2024 12:09 PM

संबंधित खबरें