Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

नहीं रहे वरिष्ठ साउंड रिकॉर्डिस्ट A N Tagore, ‘टैगोर दा’ के निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में पसरा मातम

A N Tagore Passes Away: मनोरंजन जगत से फिर बुरी खबर आई है। मशहूर और वरिष्ठ साउंड रिकॉर्डिस्ट ए एन टैगोर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। ए एन टैगोर के निधन से फैंस मायूस हो गए हैं और परिवार भी सदमे में है।

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: May 12, 2024 12:06
A N Tagore
A N Tagore

A N Tagore Passes Away: मनोरंजन जगत से फिर बुरी खबर आई है। मशहूर और वरिष्ठ साउंड रिकॉर्डिस्ट ए एन टैगोर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। फैंस को जैसे ही ये खबर मिली, तो हर किसी के चेहरे पर मायूसी छा गई। जानकारी की मानें तो बीते दिन यानी शनिवार 11 मई को टैगोर का निधन हुआ और इसकी जानकारी उनके बेटे आदित्य ने दी है। हर कोई टैगोर के निधन से बेहद दुखी है और सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

मलाड श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार

बता दें कि ए एन टैगोर को लोग प्यार से ‘टैगोर दा’ कहते थे। इंडस्ट्री में ए एन टैगोर इसी नाम से पहचाने जाते थे। उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बताते चलें कि एसवी रोड के मलाड श्मशान घाट में ए एन टैगोर का अंतिम संस्कार हुआ है। इस दौरान सभी ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी।

---विज्ञापन---
A N Tagore

A N Tagore, image credit- Google

म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ी क्षति

लोगों को ए एन टैगोर का काम बहुत पसंद आता था। अपने काम से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बना रखी थी। बता दें कि ए एन टैगोर को कई बार महबूब रिकॉर्डिंग स्टूडियो में देखा जाता था, क्योंकि यहां वो अपना ज्यादा टाइम बिताते थे। रिकॉर्डिंग तकनीक के बारे में उन्हें बहुत जानकारी थी और उनका काम हमेशा नजर आता था। हिंदी सिनेमा के कई गाने रिकॉर्ड करने वाले संगीत इंडस्ट्री के टैगोर दा की कमी हमेशा खलती रहेगी। ना सिर्फ कमी बल्कि उनके जाने से म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ी क्षति भी पहुंची है।

यह भी पढ़ें- Allu Arjun ने किया नियमों का उल्लंघन, पुलिस ने Pushpa के खिलाफ दर्ज किया केस

---विज्ञापन---

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

First published on: May 12, 2024 11:47 AM

संबंधित खबरें