2025 Flop Crime-Thrill Film: थिएटर्स से लेकर ओटीटी तक फिल्मों और सीरीज का आना-जाना लगा रहता है। कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो सिनेमघरों में नहीं चल पाती लेकिन ओटीटी पर छा जाती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने थिएटर्स में मेकर्स को खून के आंसू रुला दिया और बजट का एक गुना भी नहीं पाई। हालांकि, फिल्म ने ओटीटी पर आते ही कमाल भी कर दिया। आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
तेलुगू क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘द 100’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर तेलुगू क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘द 100’ है। इस फिल्म की कहानी बेहद कमाल की है और दर्शक इसे देखकर इम्प्रेस हो जाएंगे। हालांकि, फिल्म थिएटर में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म अब ओटीटी पर आ चुकी है और इसने ओटीटी पर आते ही बवाल काट दिया है।
31 करोड़ रुपये का मोटा बजट
इस फिल्म के बजट की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म पर 31 करोड़ रुपये का मोटा बजट खर्च किया गया था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फुस्स निकली और इसने सिर्फ 1 करोड़ रुपये की कमाई की। ये फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन है। इस लिहाज से फिल्म ‘द 100’ तेलुगू सिनेमा की सुपर फ्लॉप फिल्म साबित हुई है।
ओटीटी पर आते ही काटा बवाल
अब इस फिल्म को 29 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जा चुका है। फिल्म ओटीटी पर आते ही ट्रेंड करने लगी और पांचवें नंबर पर आ गई। इसी के साथ अगर इस फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें आपको एक पुलिस अधिकारी विक्रांत की कहानी देखने को मिलेगी, जो हैदराबाद में तैनात होते हैं। इस दौरान विक्रांत को किन-किन चीजों का सामना करना पड़ता है? इसके लिए आप फिल्म को देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: घरवालों के लिए टॉप कॉम्पिटिटर बना ये कंटेस्टेंट, जीता शो का पहला कॉन्टेस्ट
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
4 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
7 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
8 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
9 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
10 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
11 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
11 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
12 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines