2 हजार करोड़ के ड्रग रैकेट में फंसा मशहूर प्रोड्यूसर, Jaffer Sadiq को NCB ने किया अरेस्ट

Jaffer Sadiq: साउथ के मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर पर NCB का शिकंजा। जाफर सादिक को NCB ने अरेस्ट कर लिया है। मामला ड्रग तस्करी से जुड़ा बताया जा रहा है।

Jaffer Sadiq

Film Producer Jaffer Sadiq ED Raid

Jaffer Sadiq: फिल्म इंडस्ट्री से बड़ी खबर आ रही है। साउथ इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व डीएमके मेंबर जाफर सादिक को NCB ने अरेस्ट कर लिया है। शनिवार यानी आज 9 मार्च को एनसीबी ने बड़ा एक्शन लिया है और जाफर को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि जाफर पर आरोप है कि उन्होंने साढ़े 3 हजार किलो सुडो एफिड्रिन न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया भेजा है। रिपोर्ट्स की मानें तो ड्रग्स से कमाए पैसों को आरोपी जाफर सादिक फिल्म इंडस्ट्री में लगाता है। बता दें कि जाफर सादिक पूर्व-डीएमके सदस्य भी हैं। अब उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क के कथित मास्टरमाइंड के रूप में गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि तमिल फिल्म प्रोड्यूसर का 2 हजार करोड़ के ड्रग रैकेट से कनेक्शन है।

विज्ञापन

ड्रग नेटवर्क का मास्टरमाइंड जाफर सादिक!

बता दें कि हाल ही में जाफर को डीएमके पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। फिल्म प्रोड्यूसर जाफर सादिक पर ड्रग तस्करी के मामले में कार्रवाई की जा रही है और उन पर आरोप है कि वो भारत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में फैले ड्रग नेटवर्क के मास्टरमाइंड हैं। इतना ही नहीं बल्कि बीते महीने NCB ने दिल्ली में 50 किलोग्राम सुडो एफिड्रिन और नशीले पदार्थों के उत्पादन में इस्तेमाल होने वाला एक रसायन को बड़ी खेप में जब्त किया था। अब NCB ने तमिलनाडु में छापेमारी कर सादिक को हिरासत में ले लिया है। टॉलीवुड और बॉलीवुड के तार एक बार फिर ड्रग सिंडिकेट से जुड़े।

विज्ञापन

तीन व्यक्ति पहले ही हो चुके हैं अरेस्ट

बता दें कि जब इस मामले में एनसीबी पहले ही तमिलनाडु के तीन व्यक्तियों को अरेस्ट कर चुकी हैं। जिन लोगों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था उनसे पूछताछ में खुलासा हुआ कि बीते तीन सालों में 45 खेपों की योजना बनाई गई थी। इस मामले में जाफर को कथित मास्टरमाइंड बताया गया और जब से ये तीनों अरेस्ट हुए थे जाफर फरार था। अब एनसीबी ने उन्हें अरेस्ट कर लिया है।

कौन हैं जाफर सादिक?

विज्ञापन

जाफर सादिक की बात करें तो वो तमिलनाडु फिल्म इंडस्ट्री के एक मशहूर फिल्म निर्माता हैं। जाफर ने जेएसएम पिक्चर्स के बैनर तले मंगई नामक फिल्म को बनाया है। फिल्म इंडस्ट्री में जाफर का बड़ा नाम है, लेकिन अब वो कानूनी पचड़े में फंस गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ