Shaitaan Box Office Collection Day 1 (early estimates): अजय देवगन और आर माधवन पहली बार पर्दे पर एक साथ नजर आए हैं। दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई और फिल्म ‘शैतान’ का काला जादू सिनेमाघरों में और बॉक्स ऑफिस पर दिखा। जी हां, हालिया रिलीज फिल्म ‘शैतान’ ने टिकट खिड़की पर पहले दिन ही शानदार कमाई की है। आइए आपको बताते हैं इस फिल्म के ओपनिंग डे का कलेक्शन…
फिल्म ‘शैतान’ ने पहले दिन ही कर ली इतनी कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो अजय और माधवन की इस फिल्म ने अपने रिलीज डे यानी पहले दिन 14.50 करोड़ रुपये की शुरुआती और अनुमानित कमाई की है। ऑफिशियल नंबर आने के बाद फिल्म के इन आंकड़ो में फेरबदल हो सकता है। फिल्म की पहले दिन की कमाई को देखकर कहा जा सकता है कि वीकेंड पर फिल्म अच्छी नहीं बल्कि शानदार कमाई कर सकती है।
वीकेंड पर बड़ा धमाका कर सकती है फिल्म ‘शैतान’
उम्मीद की जा रही है कि ओपनिंग डे के बाद वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन पहले दिन की कमाई से बहुत बड़ा होगा। हालांकि ये तो वक्त ही बता पाएगा कि वीकेंड पर ये फिल्म कितना कलेक्शन कर पाई है। वहीं, अगर कहानी की बात करें तो इस फिल्म में दिखाया जाता है कि एक हंसते-खेलते परिवार में कैसे उथल-पुथल मच जाती है।
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में अजय देवगन और आर माधवन के अलावा जानकी बोड़ीवाला, ज्योतिका, पलक लालवानी और मनोज आनंद ने अहम किरदार निभाया है। वहीं, इस फिल्म को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था तो लोगों में इसे देखने के लिए एक्साइटमेंट बढ़ गया था, जिसका अंदाजा इस फिल्म की पहले दिन की कमाई से लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- लोगों को डराने में कितने कामयाब रहे R. Madhavan? क्या थिएटर्स में चलेगा ‘शैतान’ का ‘काला जादू’?
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
8 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
9 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
9 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
9 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
9 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
13 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
50 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
81 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
202 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
224 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines