Shaitaan Review

लोगों को डराने में कितने कामयाब रहे R. Madhavan? क्या थिएटर्स में चलेगा 'शैतान' का 'काला जादू'?

Shaitaan Movie Review: जब हॉरर फिल्मों की बात होती है, तो डर-सा लगता है। बॉलीवुड ने एक बार फिर से लोगों के मन में डर लाने की सोची? लेकिन क्या सच में ‘शैतान’ के कोई डर पाया? क्या सिनेमाघरों में ‘शैतान’ का काला जादू चल पाएगा?

Movie name: Shaitaan

Director: Vikas Bahl

Movie Casts: Ajay Devgn, R. Madhavan, Jyothika, Janki Bodiwala, Palak Lalwani, Manoj Anand

★★★★★

नवीन सिंह भारद्वाज,

विज्ञापन

Shaitaan Movie Review: बात जब हिंदी फिल्मों की होती है, तो इनमें रोमांस, एक्शन, कॉमेडी और हॉरर ना हो ऐसा तो बहुत मुश्किल है। हालांकि जब कोई फिल्म बनीं ही हॉरर जॉनर पर हो, तो फिर उसमें डर का होना भी लाजमी है। आज यानी 8 मार्च को अजय देवगन और आर माधवन की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आई। हिंदी सिनेमा ने हॉरर बेस्ड कई फिल्में बनाई हैं, लेकिन अब एक बार फिर से लंबे टाइम के बाद बॉलीवुड ने लोगों के मन में ‘डर’ का खौफ लाने की सोची, लेकिन सवाल ये है कि क्या ये फिल्म सच में लोगों के मन में डर जगा पाई? क्या थिएटर्स में ‘शैतान’ का ‘काला जादू’ चला? तो आइए आपको बताते हैं…

विज्ञापन

कहानी

पहले बात फिल्म की कहानी की कर लेते हैं, एक फैमिली से फिल्म की शुरुआत होती है और बेहद प्यारा हंसता-खेलता परिवार, जिसमें कबीर (अजय देवगन), उनकी वाइफ ज्योति (ज्योतिका), बेटी जाह्नवी (जानकी बोड़ीवाल) और बेटे ध्रुव (अंगद राज) हैं। ये फैमिली अपने फार्म हाउस पर छुट्टियों के लिए जाती हैं। जब कबीर अपनी फैमिली के साथ ढाबे पर खाना खाने रुकता है, तो वहां उसकी मुलाकात होती है वनराज (आर माधवन) से।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

विज्ञापन

हंसते-खेलते परिवार में उथल-पुथल

इस दौरान विलेन बने (आर माधवन) यानी वनराज कबीर की बेटी को एक लड्डू खिला देता है, जिसके बाद कबीर की बेटी वनराज के वश में हो जाती है। इसके बाद कबीर अपने परिवार के साथ फार्म हाउस पर चला तो जाता है, लेकिन वहां ज्योति को गेट पर नजर आता है… वनराज। वनराज को देखने के बाद कैसा होता है ज्योति का रिएक्शन, आखिर क्यों वनराज, कबीर के फार्म हाउस पर नजर आता है? ऐसा क्या है, जिससे एक हंसते-खेलते परिवार में उथल-पुथल मच जाती है। अब ये जानने के लिए तो आपको थिएटर का रुख करना होगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

विज्ञापन

डायरेक्शन और राइटिंग

विकास बहल ने फिल्म का डायरेक्शन किया है। डायरेक्शन के मामले में तो विकास ने खूब मेहनत की है और उनका काम दिखता भी है, लेकिन फिल्म की कमजोर कहानी, उनके काम में सबसे बड़ी खामी दिखाती है। वहीं, राइटिंग की बात करें तो आमील कियान खान और कृष्णदेव याग्निक ने इसे लिखा है। फिल्म ‘शैतान’ की कहानी शुरू में तो थोड़ी जमती है, लेकिन धीरे-धीरे ये बोर करने लगती है। तो अब अगर ‘डर’ की बात करें तो हॉरर थ्रिलर के नाम पर इस फिल्म में ‘डर’ का नामो-निशान भी नहीं है और ये इस फिल्म का सबसे माइनस पॉइंट है।

एक्टिंग

फिल्म शैतान में अजय देवगन और आर माधवन के अलावा कई और शानदार कलाकार भी हैं, जैसे ज्योतिका फिल्म की मजबूत कड़ी हैं। विलेन बने माधवन की एक्टिंग लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही हैं और जानकी बोड़ीवाल ने अजय की बेटी के तौर पर बेहद कमाल का काम किया है। शैतान को 2.5 स्टार।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ