yodha

Kiara Advani को कैसी लगी पति की फिल्म? Yodha पर आया एक्ट्रेस का रिएक्शन

Kiara Adwani, Yodha: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ थिएटर्स मेंं आ चुकी है। रिलीज से पहले फिल्म स्टार्स और उनकी फैमिली को दिखाई गई। कियारा आडवाणी भी फिल्म देखने पहुंचीं और इस फिल्म पर उनका रिएक्शन आया है। आइए जानते कि उन्होंने क्या कहा?

Kiara Adwani, Yodha: आज यानी 15 मार्च को सिनेमाघरों में सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ रिलीज हो चुकी है। फैंस में फिल्म के लिए पहले ही क्रेज बना हुआ था। वहीं, अब हालिया रिलीज फिल्म ‘योद्धा’ पर कियारा आडवाणी का भी रिएक्शन आ गया है। जी हां, अपने पति की फिल्म को कियारा ने कैसा बताया है? आइए जानते हैं…

विज्ञापन

कियारा ने शेयर किया रिएक्शन

जैसे ही सिनेमाघरों में ‘योद्धा’ की एंट्री हुई तो हर किसी ने इस पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया। वहीं, कियारा आडवाणी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने पति की फिल्म पर रिएक्ट किया है। अपनी पोस्ट में एक्ट्रेस ने फिल्म ‘योद्धा’ के आखिरी वाले पार्ट का एक फोटो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि आउटस्टैडिंग… इसके आगे कियारा ने लिखा कि आपने हम सबको गौरवान्वित फील कराया है। आपने अपना 100% बेस्ट दिया है।

विज्ञापन
Kiara Adwani

Kiara Adwani

फिल्म के डायरेक्टर को भी दी बधाई

इतना ही नहीं बल्कि अपने पोस्ट में कियारा ने फिल्म के डायरेक्टर प्रकाश झा को भी बधाई दी है। साथ ही लोगों से दिशा पटानी और काशी खन्ना के लिए भी फिल्म देखने के लिए कहा है। बता दें कि फिल्म को रिलीज करने से पहले स्टार्स और उनके परिवार को दिखाई गई थी। इस दौरान कियारा आडवाणी भी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंची और फिल्म देखने के बाद एक्ट्रेस ने इसका रिव्यू अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

विज्ञापन

‘योद्धा’ और ‘बस्तर- द नक्सल स्टोरी’ की टक्कर

फिल्म ‘योद्धा’ की बात करें तो इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा कई सितारे हैं, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से फिल्म में जान-सी फूंक दी है। लोगों को फिल्म खूब पसंद आ रही है। हालांकि अब देखने वाली बात ये होगी कि ये फिल्म अपने ओपनिंग डे पर कितनी कमाई कर पाएगी? बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर ‘योद्धा’ की टक्कर ‘बस्तर- द नक्सल स्टोरी’ से हुई है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि दोनों फिल्मों में कौन क्या कमाल करती है?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ