Oscar Awards 2024: आगे एनवल्प तो पीछे से किसने बचाई John Cena की इज्जत? कैमरे में कैद हो गया अविश्वसनीय नजारा

Oscar Awards 2024, John Cena: ‘ऑस्कर 2024’ WWE स्टार और एक्टर जॉन सिना बिना कपड़ों के नहीं पहुंचे थे। जी हां, अब इस मामले की सच्चाई सामने आ गई है और पता चल गया है कि किसने जॉन की इज्जत बचाई है?

John Cena

John Cena

विज्ञापन

Oscar Awards 2024, John Cena: ‘ऑस्कर 2024’ में कुछ ऐसा हुआ, जिससे एक बार फिर सोशल मीडिया पर 96वें अकादमी अवॉर्ड्स (96th Academy Awards) को लेकर चर्चा शुरू हो गई। दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ‘ऑस्कर’ के मंच पर WWE स्टार और एक्टर जॉन सिना बिना कपड़ों के ही पहुंच गए हैं। हालांकि ये सच नहीं है और अब इसकी सच्चाई भी सामने आ गई है।

विज्ञापन

बिना कपड़ों के नहीं थे जॉन

सोशल मीडिया पर 96वें अकादमी अवॉर्ड्स से जैसे ही ये वीडियो सामने आया, तो इंटरनेट पर चर्चा की तो जैसे सुनामी आ गई। हर कोई इस पर रिएक्ट करने लगा। अब इस मामले की सच्चाई भी सामने आ गई है और ये साफ हो गया है कि ऑस्कर के मंच पर जॉन बिना कपड़ों के नहीं गए थे। जॉन ने अपने प्राइवेट पार्ट्स को कवर करने के लिए स्किन कलर की शीट को यूज किया था।

विनर्स के नाम वाले लिफापे से कवर किया प्राइवेट पार्ट

इन फोटोज के सामने आने के बाद ये साफ हो गया है कि जॉन बिना कपड़ों के स्टेज पर नहीं गए थे। बता दें कि जब ‘ऑस्कर 2024’ को होस्ट कर रहे जिमी किमेल ने जॉन को स्टेज पर बुलाया था, तो उन्होंने इसके लिए थोड़ा टाइम लिया। जॉन तुरंत स्टेज पर नहीं आए और स्टेज के पीछे ही कुछ सेकेंड खड़े रहे। इसके बाद वो धीरे-धीरे मंच पर आए। इस दौरान उन्होंने अपने प्राइवेट पार्ट को विनर्स के नाम वाले लिफापे से कवर किया था। जॉन के इसी वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था।

विज्ञापन

‘ऑस्कर 2024′ में ‘ओपनहाइमर’ ने मारी बाजी

बता दें कि बीते दिन अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अकादमी अवॉर्ड्स (96th Academy Awards) का आयोजन किया गया था। वहीं, आज सुबह भारत में इसे प्रसारित किया गया। ‘ऑस्कर 2024’ के विनर्स की लिस्ट भी आ गई है, जिसमें ‘ओपनहाइमर’ ने बाजी मार ली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ