हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

WBBSE Madhyamik Result 2025: इस साल 86.56% छात्रों ने मारी बाजी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

WBBSE 10th Result 2025: पश्चिम बंगाल बोर्ड की तरफ से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

WBBSE Madhyamik Result 2025: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने आज, 2 मई 2025 को कक्षा 10वीं (माध्यमिक) परीक्षा 2024-25 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाकर देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

86.56% छात्र हुए पास – टॉप 10 में 66 स्टूडेंट शामिल
इस साल करीब 9.84 लाख छात्रों ने माध्यमिक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 86.56% छात्र पास हुए हैं। बोर्ड के अनुसार, 66 छात्रों ने टॉप 10 रैंक में जगह बनाई है, जो दर्शाता है कि इस बार टॉपर्स के बीच कड़ा मुकाबला रहा है।

कौन हैं इस साल के टॉपर?
इस साल अद्रित सरकार, जो उत्तर दिनाजपुर के रायगंज कोरोनेशन हाई स्कूल के छात्र हैं, उन्होंने 700 में से 696 अंक प्राप्त कर राज्य में पहला स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन

WBBSE Madhyamik (10th) Result 2025: रिजल्ट कहां देखें?

– wbbse.wb.gov.in

विज्ञापन

– wbresults.nic.in

WBBSE Madhyamik (10th) Result 2025: कैसे देखें ऑनलाइन रिजल्ट?

विज्ञापन

1. सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाएं।

2. इसके बाद होमपेज पर दिए गए “WBBSE Madhyamik Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।

विज्ञापन

3. अब आप अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और अन्य जरूरी जानकारी भर सबमिट पर क्लिक करें।

4. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

विज्ञापन

5. आप भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

WBBSE Madhyamik (10th) Result 2025: SMS के जरिए कैसे देखें रिजल्ट?

विज्ञापन

1. अपने मोबाइल के SMS ऐप को खोलें।

2. इसके बाद टाइप करें: WB10(RollNumber)

विज्ञापन

3. इसे इन नंबर पर भेजें – 56263 या 56070

4. आपके मार्क्स SMS के रूप में आपके मोबाइल पर आ जाएंगे, जिसे आप सेव कर सकते हैं।

यह रिजल्ट सभी छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। जो छात्र असंतुष्ट हैं या रीचेकिंग चाहते हैं, वे बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर आगे की प्रक्रिया जान सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Related Articles

Sponsored Links by Taboola