Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

शिक्षा

UPSC सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का रिजल्ट कब होगा जारी? यहां देखें संभावित तारीख

यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का रिजल्ट जल्द जारी कर दिया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल लाखों उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके मेरिट लिस्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

Author
Written By: Aditya Updated: Jun 3, 2025 11:24
यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा रिजल्ट 2025

UPSC CSE Prelims 2025 Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी करेगा। हालांकि, आयोग ने अभी तक परिणाम जारी करने की तारीख की पुष्टि नहीं की है, लेकिन पिछले ट्रेंड के आधार पर आयोग जून के दूसरे सप्ताह तक सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर सकता है।

UPSC CSE प्रीलिम्स परीक्षा रिजल्ट 2025 की तारीख
दरअसल, आयोग परीक्षा की तारीख से 15 दिनों के भीतर UPSC सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम घोषित कर देता है। साल 2024 में परीक्षा 16 जून को आयोजित की गई थी और परिणाम 1 जुलाई को घोषित किए गए थे। इसी तरह साल 2023 में परीक्षा 28 मई को आयोजित की गई थी और परिणाम 12 जून को घोषित किए गए थे। पिछले साल के ट्रेंड के अनुसार, यूपीएससी इस साल 14 जून तक सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2025 के परिणाम जारी कर सकता है। हालांकि, रिजल्ट जारी होने की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

---विज्ञापन---

UPSC CSE Prelims Result 2025: कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?

स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – upsc.gov.in पर जाएं।

---विज्ञापन---

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिए गए “UPSC CSE Prelims 2025 Result” के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपकी स्क्रीन पर एक PDF दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें।

स्टेप 4: आप अपने कंप्यूटर पर Ctrl+F या अपने मोबाइल फोन पर फाइंड ऑप्शन का उपयोग करके अपना रोल नंबर खोजें।

स्टेप 5: आप भविष्य के लिए पीडीएफ को सेव करके रख लें।

UPSC सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का आयोजन इस साल 25 मई (रविवार) को दो शिफ्ट में किया गया था, जिसमें प्रत्येक शिफ्ट दो घंटे की थी। परीक्षा में दो पेपर शामिल थे। पेपर 1 जनरल स्टडीज का था, जबकि पेपर 2 CSAT का था। आयोग ने पहले ही सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2025 के प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। जो लोग परीक्षा के पेपर की जांच करना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट – upsc.gov.in से GS पेपर 1 और GS पेपर 2 का PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

First published on: Jun 03, 2025 11:24 AM

संबंधित खबरें