---विज्ञापन---

शिक्षा
live

[LIVE Updates]UGC NET December 2025 Result: क‍िसी भी पल ugcnet.nta.nic.in पर जारी हो सकता है स्‍कोरकार्ड, यहां चेक करें

UGC NET December 2025 Result Live: असिस्टेंट प्रोफेसर की एलिजिबिलिटी के लिए क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार वैकेंसी निकलने पर टीचिंग पोजीशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. जिन्हें JRF मिलेगा, वे फंडेड PhD प्रोग्राम और रिसर्च फेलोशिप के लिए एलिजिबल होंगे.

Author Written By: Vandana Bharti Updated: Feb 4, 2026 13:28 IST
आध‍िकार‍िक वेबसाइट पर जारी होगा पर‍िणाम

UGC NET December 2025 Result Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज 4 फरवरी 2026 को UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा का परिणाम और फाइनल आंसर की (Final Answer Key) जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. मीड‍िया र‍िपोर्ट्स के अनुसार आज 4 फरवरी 2026 को पर‍िणाम जारी कर द‍िया जाएगा. आमतौर पर NTA शाम या देर रात तक रिजल्ट लिंक एक्टिव करता है. आप अपना स्कोरकार्ड ugcnet.nta.nic.in या nta.ac.in पर देख सकेंगे.

कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड?

रिजल्ट जारी होते ही आप इन स्टेप्स को फॉलो करें:

---विज्ञापन---
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘UGC NET December 2025 Result/Scorecard’ लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना Application Number और Date of Birth (जन्म तिथि) दर्ज करें.
  • कैप्चा कोड (Security Pin) भरकर Submit करें.

आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसमें आपके दोनों पेपर के मार्क्स और Qualified for JRF/Assistant Professor का स्टेटस दिया होगा.

इन बातों का ध्‍यान रखें
फाइनल आंसर की:
रिजल्ट के साथ ही या उससे कुछ देर पहले Final Answer Key जारी की जाएगी. इसी के आधार पर आपका स्कोर तैयार किया गया है.

---विज्ञापन---

कट-ऑफ लिस्ट: NTA विषय-वार (Subject-wise) और कैटेगरी-वार (Category-wise) कट-ऑफ पर्सेंटाइल भी जारी करेगा.

नॉर्मलाइजेशन: चूंकि परीक्षा कई शिफ्टों में हुई थी, इसलिए मार्क्स को Equi-percentile method के जरिए नॉर्मलाइज किया गया है.

ई-सर्टिफिकेट (E-Certificate):
रिजल्ट घोषित होने के कुछ दिनों बाद सफल उम्मीदवारों के ई-सर्टिफिकेट और JRF अवार्ड लेटर UGC NET की वेबसाइट या डिजिलॉकर (DigiLocker) पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे.

आज वेबसाइट पर ट्रैफिक बहुत ज्यादा हो सकता है, जिससे साइट क्रैश हो सकती है. ऐसे में घबराएं नहीं और थोड़े अंतराल के बाद प्रयास करें.

13:28 (IST) 4 Feb 2026
UGC NET December 2025 Result Live: आंसर की

31 दिसंबर 2025 और 2, 3, 5, 6 और 7 जनवरी 2026 को हुई परीक्षाओं की प्रोविजनल आंसर-की, प्रश्न पत्रों और रिकॉर्ड किए गए जवाबों के साथ, 14 जनवरी को ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी की गई थी, ताकि उम्मीदवार आपत्तियां उठा सकें.

13:27 (IST) 4 Feb 2026
UGC NET December 2025 Result Live:सीबीटी आधार‍ित परीक्षा

85 विषयों के लिए परीक्षा पूरे देश में कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी.

13:27 (IST) 4 Feb 2026
UGC NET December 2025 Result Live: तैयार रखें क्रेडेंश‍ियल

UGC NET दिसंबर 2025 का रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे.

13:21 (IST) 4 Feb 2026
UGC NET December 2025 Result Live: सेव कर लें र‍िजल्‍ट

कैंडिडेट्स को रिजल्ट जारी होने के बाद उसे डाउनलोड करके सेव कर लेना चाहिए, क्योंकि यूनिवर्सिटी और रिक्रूटिंग बॉडी को एडमिशन, इंटरव्यू या वेरिफिकेशन प्रोसेस के दौरान स्कोरकार्ड की जरूरत पड़ सकती है.

13:21 (IST) 4 Feb 2026
UGC NET December 2025 Result Live: आध‍िकार‍िक वेबसाइट पर आएगा पर‍िणाम

आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर पर‍िणाम जारी क‍िया जाएगा. नेशनल टेस्‍ट‍िंग एजेंसी आमतौर पर शाम में पर‍िणाम जारी करती है.

13:17 (IST) 4 Feb 2026
UGC NET December 2025 Result Live: नए न‍ियम

नए पॉलिसी के तहत, JRF के बिना भी उम्मीदवार यूनिवर्सिटी के नियमों के अनुसार अपने NET स्कोर और इंटरव्यू परफॉर्मेंस के आधार पर PhD एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

First published on: Feb 04, 2026 01:15 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.