राजस्थान बोर्ड की कक्षा 5वीं का रिजल्ट घोषित हो चुका है. कक्षा 5वीं के छात्रों का पास प्रतिशत 97.75 रहा, जबकि, कक्षा 8वीं के छात्रों का पास प्रतिशत 97.01 प्रतिशत रहा.
Rajasthan Board RBSE 5th 8th Result 2026 Live Updates: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 5वीं और 8वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम आज 1 बजे घोषित कर दिए जाएंगे. बता दें कि, आज ही राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट भी आ रहा है. राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी थी कि मंगलवार को नतीजे घोषित किए जाएंगे. 5वीं और 8वीं की नतीजे घोषित होने के बाद आधिकारिक पोर्टल rajpsp.nic.in, rajshaladarpan.nic.in और rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर देख सकेंगे.
RBSE 5वीं 8वीं रिजल्ट 2026: कब जारी होगा परिणाम?
राजस्थान बोर्ड की कक्षां 5वीं और 8वीं के परिणाम आज 24 मार्च को दोपहर 1 बजे जारी कर दिए जाएंगे. परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपनी डिटेल्स के जरिए रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.
RBSE 5th 8th Result 2026 Direct Link (Shala Darpan)
rajshaladarpan.rajasthan.gov.in
rajshaladarpan.nic.in
पिछले साल का RBSE 5वीं-8वीं रिजल्ट कैसा रहा था?
पिछली साल 2025 में 5वीं कक्षा का पास परसेंटेज करीब 97.30 इतना था और कक्षा 8वीं का पास परसेंटेज लगभग 96.66 रहा था.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 5वीं और 8वीं के नतीजे से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के लिए यहां ताजा अपडेट्स पर नजर बनाए रखें.
राजस्थान बोर्ड की कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. छात्र rajpsp.nic.in, rajshaladarpan.nic.in और rajshaladarpan.rajasthan.gov.in इन वेबसाइट पर ऑनलाइन रिजल्ट देख सकते हैं.
राजस्थान बोर्ड की 5वीं और 8वीं कक्षा का रिजल्ट दोपहर को 1 बजे जारी किया जाएगा. अब कुछ ही मिनटों में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. जिसके बाद छात्र ऑनलाइन परिणाम देख सकेंगे.
राजस्थान बोर्ड की कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को कई डिटेल्स की जरूरत होगी. छात्र एग्जाम रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इन डिटेल्स को पोर्टल पर डालने के बाद मार्कशीट को देख और डाउनलोड कर सकते हैं.
राजस्थान बोर्ड के पिछले साल 2025 के 5वीं और 8वीं के रिजल्ट की बात करें तो 5वीं कक्षा का पास परसेंटेज 97.30 था. जबकि, कक्षा 8वीं का पास परसेंटेज लगभग 96.66 रहा था.
राजस्थान बोर्ड परीक्षा में 5वीं और 8वीं कक्षा में करीब 26 लाख छात्रों ने भाग लिया था. आज इन सभी के परीक्षा परिणाम घोषित होंगे. सभी छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. रिजल्ट को rajpsp.nic.in, rajshaladarpan.nic.in और rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर देख सकेंगे.
राजस्थान बोर्ड की 5वीं और 10वीं कक्षा के रिजल्ट को RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं. इस वेबसाइट पर जाकर जरूरी स्टेप्स को फॉलो कर आसनी से मार्कशीट देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं.










