उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की महिलाएं यह साबित कर रही हैं कि अगर मन में कुछ करने का जज्बा हो और मेहनत की जाए, तो जिंदगी बदली जा सकती है। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है प्रियंका सैनी की, जो नवीन नगर, सहारनपुर की रहने वाली हैं।
कोरोना काल में गई पति की जॉब
प्रियंका की शादी 2013 में नीरज सैनी से हुई थी। प्रियंका ने MA की पढ़ाई की थी और शादी के बाद वह एक साधारण गृहिणी की तरह जीवन बिता रही थीं। उनके पति नीरज, जो IT सेक्टर में काम करते थे और MBA डिग्री होल्डर हैं, परिवार की पूरी जिम्मेदारी निभा रहे थे। लेकिन कोरोना महामारी के दौरान अचानक नीरज की नौकरी चली गई। इस कारण घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी। जब घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया, तब प्रियंका ने खुद आगे बढ़कर परिवार को सहारा देने का फैसला लिया।
ससुर ने दिया बिजनेस का आईडिया
उन्होंने अपने ससुरजी की सलाह पर घर से ही मसालों का बिजनेस शुरू करने का सोचा। प्रियंका जानती थीं कि हल्दी, मिर्च और धनिया जैसे मसाले हर भारतीय रसोई में जरूरी होते हैं। उन्होंने किसानों और स्थानीय मंडियों से कच्चे मसाले खरीदने शुरू किए, घर में पीस कर उन्हें पैक किया और बेचना शुरू कर दिया।
बेचती हैं ये मसाले
जो काम उन्होंने सिर्फ परिवार की मदद के लिए शुरू किया था, वह अब एक सफल व्यवसाय बन चुका है। प्रियंका आज घर पर तैयार किए गए अपने मसाले सैकड़ों ग्राहकों को बेच रही हैं – ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से। उनके मसालों में शामिल हैं – हल्दी, लाल मिर्च, धनिया, गरम मसाला, काला नमक, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, सौंफ पाउडर, जीरा पाउडर और अमचूर पाउडर।
लोगों को उनके मसालों का शुद्ध स्वाद इतना पसंद आता है कि एक बार लेने के बाद वे दोबारा जरूर खरीदते हैं। प्रियंका अपने मसालों की क्वालिटी का खास ध्यान रखती हैं। इनमें किसी भी तरह की मिलावट नहीं होती और कीमत भी बाजार के हिसाब से होती है।
मसाला फैक्ट्री लगाने की बना रही योजना
अब प्रियंका एक छोटी मसाला फैक्ट्री लगाने की योजना बना रही हैं ताकि अपना बिजनेस और बढ़ा सकें और ज्यादा लोगों तक पहुंच सकें। साथ ही, उन्होंने कई और महिलाओं को भी रोजगार देना शुरू किया है। इससे वह अपने इलाके में महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन गई हैं।
पति और ससुर के मजबूत सहयोग से प्रियंका की यह यात्रा एक गृहिणी से सफल बिजनेसवुमन बनने की है, जो वाकई में काफी प्रेरणादायक है।
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
1 day agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
3 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
6 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
6 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
6 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
9 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines