Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

शिक्षा

NEET UG counselling 2023: MCC ने नीट-यूजी काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल किया जारी, जानें कब से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

NEET UG counselling 2023: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने 15 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों के लिए नीट यूजी काउंसलिंग के पहले दौर के लिए रजिस्ट्रेशन 20 जुलाई से शुरू होगा। जो मेडिकल छात्र नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने चाहते है वे, MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर कर सकते हैं। नीट […]

Author
Edited By : Niharika Gupta Updated: Jul 14, 2023 17:25
NEET UG counselling 2023
NEET UG counselling 2023

NEET UG counselling 2023: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने 15 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों के लिए नीट यूजी काउंसलिंग के पहले दौर के लिए रजिस्ट्रेशन 20 जुलाई से शुरू होगा। जो मेडिकल छात्र नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने चाहते है वे, MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर कर सकते हैं।

नीट यूजी काउंसलिंग 2023 शेड्यूल

  • इस साल, MCC तीन राउंड में NEET UG काउंसलिंग आयोजित करने जा रही है, उसके बाद एक मॉप-अप राउंड होगा।
  • राउंड 1 के लिए, उम्मीदवार 20 से 25 जुलाई के बीच रजिस्ट्रेशन और परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
  • च्वाइस फिलिंग 22 जुलाई से 26 जुलाई तक की जा सकती है। च्वाइस लॉकिंग विंडो 26 जुलाई को दोपहर 3 बजे से रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
  • राउंड 1 के लिए सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 29 जुलाई को घोषित किया जाएगा और पहले राउंड के लिए रिपोर्टिंग 31 जुलाई से 4 अगस्त 2023 के बीच की जानी है।
  • NEET UG काउंसलिंग का दूसरा राउंड 9 से 28 अगस्त तक और तीसरा राउंड 31 अगस्त से 18 सितंबर तक होगा
  • एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग का स्ट्रे वैकेंसी राउंड 21 से 30 सितंबर तक होगा।

NEET UG counselling 2023: रजिस्ट्रेशन करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को एमसीसी की आधिकारिक साइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध NEET UG 2023 काउंसलिंग लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को पंजीकरण लिंक मिलेगा।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • खाते में लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • अब आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

---विज्ञापन---

First published on: Jul 14, 2023 05:25 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.