हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पहले JEE में किया टॉप, फिर UPSC के लिए ठुकराया 35 लाख का पैकेज, पर अंत में IPS बन पूरा किया सपना

अर्चित चांडक की कहानी यह दिखाती है कि जब किसी व्यक्ति के पास स्पष्ट लक्ष्य और मजबूत इरादा हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। लाखों की नौकरी को ठुकराकर देश सेवा को चुनना एक साहसिक और प्रेरणादायक फैसला है, जिससे हर यूपीएससी अभ्यर्थी को कुछ न कुछ सीखने को जरूर मिलेगा।

विज्ञापन

हर साल लाखों छात्र यूपीएससी की तैयारी करते हैं, लेकिन सफलता कुछ ही को मिलती है। इन सफल उम्मीदवारों में से कुछ की कहानियां ऐसी होती हैं जो दूसरे उम्मीदवारों के लिए मिसाल बन जाती हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है नागपुर के अर्चित चांडक की, जिन्होंने आईआईटी से पढ़ाई करने के बाद बड़ी सैलरी की नौकरी ठुकराकर देश की सेवा करने का सपना चुना और IPS ऑफिसर बन गए।

JEE टॉपर रहे अर्चित
अर्चित चांडक बचपन से ही पढ़ाई में तेज थे। उन्होंने साल 2012 में JEE परीक्षा में नागपुर शहर में टॉप किया था। इसके बाद उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में B.Tech किया।

इंटर्नशिप के दौरान मिला 35 लाख का पैकेज
इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही अर्चित की प्रतिभा को पहचानते हुए उन्हें एक जापानी कंपनी ने 35 लाख रुपये का सैलरी पैकेज ऑफर किया। लेकिन देश सेवा का जज्बा लिए अर्चित ने इस आकर्षक ऑफर को ठुकरा दिया। उनका लक्ष्य था सिविल सर्विसेज में जाकर समाज में बदलाव लाना।

विज्ञापन

पहले ही प्रयास में UPSC क्लियर कर बने IPS
साल 2016 में ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद अर्चित ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की। केवल दो साल की मेहनत में ही उन्होंने साल 2018 में पहले ही प्रयास में 184वीं रैंक हासिल की और IPS ऑफिसर बनने का सपना पूरा किया।

पुलिस सेवा में निभा रहे अहम भूमिका
IPS बनने के बाद अर्चित की पहली पोस्टिंग भुसावल के बाजारपेठ पुलिस स्टेशन में बतौर स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) हुई। इसके बाद उन्हें नागपुर में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) के पद पर नियुक्त किया गया। वह अपने कर्तव्यों को ईमानदारी और निष्ठा से निभा रहे हैं।

विज्ञापन

फिटनेस और शतरंज के शौकीन
अर्चित चांडक न केवल एक होशियार अधिकारी हैं, बल्कि वे फिटनेस और खेलों के भी शौकीन हैं। उन्होंने 42 किलोमीटर की मुंबई मैराथन पूरी की है। इसके अलावा, उन्हें शतरंज खेलना बेहद पसंद है और उनकी FIDE रेटिंग 1820 है, जो उनकी बुद्धिमत्ता और फोकस का प्रमाण है।

IAS बैचमेट से की शादी
अर्चित चांडक की पर्सनल लाइफ भी बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने अपनी यूपीएससी बैचमेट IAS सौम्या शर्मा से शादी की है। सौम्या खुद भी एक होनहार अधिकारी हैं और दोनों एक-दूसरे के साथ मिलकर देश सेवा के अपने संकल्प को मजबूत कर रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola