IGNOU December TEE 2023: इग्नू दिसंबर टीईई की डेटशीट जारी, यहां चेक करें शेड्यूल
Edited By Niharika Gupta

IGNOU December TEE 2023
Edited By Niharika Gupta

IGNOU December TEE 2023
IGNOU December TEE 2023 datesheet: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने 25 जुलाई, 2023 को इग्नू दिसंबर टीईई 2023 डेटशीट जारी की है। जो उम्मीदवार दिसंबर टर्म एंड परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे इग्नू की आधिकारिक साइट ignou.ac.in के माध्यम से डेट शीट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
शेड्यूल के अनुसार, इग्नू दिसंबर टीईई 1 दिसंबर से शुरू होगी और 5 जनवरी 2024 को समाप्त होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक। टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।
जानकारी दे दें यह एक अस्थायी डेटशीट है। दिसंबर 2023 सेशन परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा करने के लिए पोर्टल उचित समय पर खोला जाएगा। यूनिवर्सिटी ने सुझाव दिया है कि आपके कार्यक्रम के प्रावधान के मुताबिक, जहां भी लागू हो, पाठ्यक्रमों में आवश्यक संख्या में असाइनमेंट नियत तारीख तक जमा कर दिए जाने चाहिए।
इस बीच, जुलाई 2023 सीज़न के लिए नए एडमिशन और पुनः रजिस्ट्रेशन की समय सीमा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, ignouadmission.samarth.edu.in. पर ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए ignouiop.samarth.edu.in पर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: