हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

12वीं के बाद मीडिया में बनाएं करियर, ISOMES दे रहा सुनहरा मौका, बनें अगले स्टार जर्नलिस्ट

अगर आप 12वीं के बाद जर्नलिज्म या मास कम्युनिकेशन में करियर बनाना चाहते हैं, तो नोएडा स्थित ISOMES एक बेहतरीन विकल्प है। यहां BJMC, MMC और टेलीविजन प्रोडक्शन जैसे कोर्सेस के साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और इंडस्ट्री एक्सपोजर भी मिलता है।

विज्ञापन

आज के डिजिटल और तेजी से बदलते मीडिया युग में जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की फील्ड में करियर बनाना युवा पीढ़ी के लिए एक आकर्षक विकल्प बन चुका है। अगर आप भी 12वीं के बाद मीडिया इंडस्ट्री में अपना भविष्य तलाश रहे हैं, तो इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्टडीज (ISOMES) आपके सपनों को उड़ान देने का बेहतरीन मंच हो सकता है।

ISOMES से सीखें डायरेक्शन, स्क्रिप्टिंग और प्रोडक्शन की बारीकियां
नोएडा स्थित ISOMES, जो News24 ग्रुप से संबद्धित एक प्रतिष्ठित मीडिया एजुकेशन इंस्टीट्यूट है, वो जर्नलिज्म और टेलीविजन प्रोडक्शन से जुड़े कोर्सेस में छात्रों को न केवल एकेडमिक नॉलेज बल्कि पूरी तरह से प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी प्रदान करता है। खासतौर पर पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन टेलीविजन प्रोडक्शन एंड डायरेक्शन कोर्स में छात्रों को डायरेक्शन, स्क्रिप्टिंग और प्रोडक्शन की बारीकियों से अवगत कराया जाता है।

छात्रों को मीडिया इंडस्ट्री के लिए किया जाता है तैयार
यह कोर्स ISOMES के फिल्म सिटी, सेक्टर 16A, नोएडा कैंपस में कराया जाता है, जो देश के प्रमुख मीडिया हब में से एक है। यहां छात्रों को इंडस्ट्री-रेडी बनाने के लिए स्टूडियो एक्सपीरियंस, कैमरा हैंडलिंग, वीडियो एडिटिंग और लाइव प्रोडक्शन की डायरेक्ट प्रैक्टिस कराई जाती है। इसके अलावा, ISOMES के इंडस्ट्री नेटवर्क, जैसे कि News24, E24, और अन्य मीडिया चैनल के साथ इंटर्नशिप का भी सुनहरा अवसर मिलता है।

विज्ञापन

ISOMES के इन कोर्स में लें एडमिशन
अगर आप अंडरग्रेजुएट लेवल पर करियर शुरू करना चाहते हैं तो बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) आपके लिए बेस्ट कोर्स है, जिसमें टेलीविजन प्रोडक्शन, ब्रॉडकास्टिंग, डिजिटल मीडिया और जर्नलिज्म के सभी पहलुओं को शामिल किया गया है। वहीं, मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MMC) कोर्स में मीडिया रिसर्च, एडवांस्ड टेलीविजन जर्नलिज्म, और स्क्रिप्टिंग जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं।

कैसे मिलेगा एडमिशन?
इन कोर्सेज में एडमिशन आमतौर पर मेरिट आधारित होता है, जिसमें 12वीं में कम से कम 50% अंक की आवश्यकता होती है। वहीं PG कोर्स के लिए किसी भी विषय में अंडरग्रेजुएट डिग्री अनिवार्य है। कोर्स की अवधि, फीस और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी डिटेल्ड जानकारी के लिए छात्र ISOMES की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं या डायरेक्ट Film City, Sector 16A, Noida स्थित ISOMES कैंपस में संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

अगर आप कैमरे के सामने या पीछे, न्यूज रूम से लेकर फिल्म सेट तक, मीडिया के किसी भी क्षेत्र में अपना भविष्य देखना चाहते हैं, तो ISOMES आपके करियर की सही शुरुआत हो सकती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola