Delhi Schools Closed Tomorrow: दिल्ली के स्कूल कल से रहेंगे बंद, जानें वायु गुणवत्ता में सुधार पर क्या बोले सीएम केजरीवाल?

delhi schools closed

School Closed (File Photo)

विज्ञापन

Delhi Schools: राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण के स्तर को देखते हुए दिल्ली के प्राथमिक स्कूल कल से बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार, 4 नवंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह निर्णय लिया है।

अभी पढ़ें – GATE 2023: गेट परीक्षा के लिए इस दिन से एप्लीकेशन फॉर्म में कर पाएंगे करेक्शन, यहां पढ़े जरूरी डिटेल्स

Advertisment

सीएम केजरीवाल का बड़ा फैसला

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि, “आम आदमी पार्टी (आप) सरकार राष्ट्रीय राजधानी में वाहनों के लिए सम-विषम यातायात के उपाय पर भी विचार कर रही है। “हम प्रदूषण की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी कदम उठा रहे हैं। इस बीच, हम कल से दिल्ली के सभी प्राथमिक स्कूलों को बंद कर रहे हैं… साथ ही, कक्षा 5 से ऊपर की सभी कक्षाओं के लिए बाहरी गतिविधियों पर रोक लगा दी जाएगी”।

हवा की गुणवत्ता में सुधार होने तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के स्कूल बंद रहेंगे। स्कूलों के साथ, कक्षा 5 से ऊपर की सभी कक्षाओं के लिए सभी बाहरी गतिविधियाँ भी बंद रहेंगी।

विज्ञापन

इस बीच, नोएडा के स्कूलों ने बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण पूरे क्षेत्र में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने का फैसला किया है। बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर सभी स्कूल गौतमबुद्धनगर जिले में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए 8 नवंबर तक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ