CUET UG 2022: एनटीए की लापरवाही फिर आई सामने, छात्रों ने एडमिट कार्ड में पुरानी तारीख लिखें होने का किया दावा

CUET PG Result 2022

CUET PG Result 2022

विज्ञापन

CUET UG 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित किए जाने वाले यूजी कॉमन एंट्रेस टेस्ट 2022 (CUET UG 2022) में भाग ले रहे छात्रों की परेशानियों का दौर खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। परीक्षा के शुरू होने के बाद से ही लगातार नई-नई परेशानियां सामने आ रही है जिसने एजेंसी के मेनेजमेंट पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी कड़ी में हाल ही में कई छात्रों ने उनके प्रवेश पत्रों में लिखी परीक्षा की तारीख बीत चुकी है जबकि पहले उन्हें दूसरी ही तारीख बताई गई थी।

दरअसल एनटीए द्वारा इस परीक्षा का आयोजन कई फेज में किया जा रहा है और छात्रों को अपने हिसाब से स्लॉट चुनने का ऑप्शन दिया गया है। वहीं जब परीक्षा के सेंटर स्लिप जारी हुई तो कई छात्रों को उनके घर से दूर के सेंटर दे दिए गए। छात्रों की इस परेशानी को हल करते हुए एनटीए ने उन्हें अपने हिसाब से केंद्र चुनने की सुविधा दी लेकिन जैसे ही छात्रों ने इसके लिए आवेदन किया, उनकी परीक्षा की तारीख ही बदल दी गई।

Advertisment

परीक्षा की तारीख तो बदल गई लेकिन उसके बाद भी जब नई तारीख के लिए छात्रों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड किए तो पता चला की उसपर पुरानी तारीख का ही जिक्र है। वहीं सीयूईटी के दूसरे और तीसरे फेज में जिन छात्रों की परीक्षा तकनीकि खराबी के कारण रद्द हुई थी उन्हें भी पांचवे और छठे फेज में परीक्षा देने का विकल्प दे दिया गया लेकिन उन छात्रों के भी एडमिट कार्ड में पुरानी तारीख ही नज़र आ रही है।

वहीं इस मामले में यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार ने कहा है कि जिन छात्रों की शिकायतें हैं, उन्हें अपनी आवेदन संख्या के साथ एनटीए को पत्र लिखने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा सत्यापन के बाद एनटीए उन्हें फिर से परीक्षा देने की अनुमति देने पर फैसला लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ