सीबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद आप डिजिलॉकर पर परिणाम देख सकते हैं. डिजिलॉकर पर रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को पहले APAAR ID बनानी होगी. APAAR ID जिन छात्रों के पास नहीं है वह छात्र कुछ स्टेप्स को फॉलो कर APAAR ID बना सकते हैं. इसके लिए cbseservices.digilocker.gov.in पर विजिट करें. इसके बाद Get Started पर क्लिक करें. इसके बाद स्कूल से मिले एक्सेस कोड और जरूरी जानकारी को भरने के बाद सबमिट करें. मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी दर्ज करें. सभी प्रक्रिया को करने के बाद रिजल्ट जारी होने पर मार्कशीट डिजिलॉकर में आ जाएगी.
CBSE 10th Result Live Updates 2026: सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा के बोर्ड रिजल्ट की घोषणा आज कर सकता है. इस साल 25 लाख से अधिक छात्रों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था. बता दें कि, 17 फरवरी 2026 से 11 मार्च 2026 के बीच सीबीएसई 10वीं की परीक्षा संपन्न हुई थी. अब छात्रों को अपने परिणाम का इंतजार है. सीबीएसई आज रिजल्ट की घोषणा कर सकता है. इससे जुड़े अपडेट के लिए खबर के साथ बने रहें.
कैसे चेक करें 10वीं के परिणाम? (How to Check CBSE 10th Results)
- सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आसानी से ऑनलाइन परिणाम देख सकेंगे.
- परिणाम जारी होने के बाद छात्र cbse.gov.in और results.cbse.nic.in वेबसाइट पर विजिट करें.
- छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज कर रिजल्ट देख सकेंगे.
- सभी डिटेल्स दर्ज कर सबमिट करने के बाद परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा. इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.
सीबीएसई 10वीं रिजल्ट से जुड़े सभी पल-पल की अपडेट्स के लिए आप इस लाइव खबर के साथ बने रहें…
- सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट छात्र उमंग ऐप पर जांच कर सकते हैं.
- छात्र उमंग ऐप डाउनलोड करें या umang.gov.in पर जाएं
- उमंग ऐप पर अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
- ऊपर दिए गए सर्च बॉक्स में “CBSE Board” सर्च करें और 10th चुनें.
- रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें.
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा. परिणाम देखें और रिजल्ट डाउनलोड कर लें.
- सबसे पहले results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर वेबसाइट पर जाएं.
- रिजल्ट जारी होने के बाद “Secondary School Examination (Class X) 2026” पर क्लिक करें.
- सभी जरूरी जानकारी जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्म तिथि आदि दर्ज करें.
- रिजल्ट देखने के लिए सभी डिटेल्स डालने के बाद सबमिट करें.
- इसके बाद स्क्रीन पर मार्कशीट आ जाएगी. आप इस डाउनलोड कर सकते है और इसका प्रिंट ले सकते हैं.
- results.cbse.nic.in
- cbse.gov.in
- results.nic.in
- results.digilocker.gov.in
- umang.gov.in
CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट को लेकर कोई ऑफिशियल नोटिस या जानकारी नहीं आई है. कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि, आज सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. सीबीएसई बोर्ड की ओर से तारीख की घोषणा नहीं की गई है.










