---विज्ञापन---

शिक्षा

[OUT Soon] CBSE Class 12th Result LIVE Update: कुछ देर में जारी होगा सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026? डायरेक्ट लिंक cbse.gov.in पर सकेंगे चेक

CBSE Class 12th Result Date Update: सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं के नतीजों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. आज रिजल्ट घोषित होने की संभावना है, जिसे छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स पर देख सकेंगे.

Author
Written By: Raja Alam Updated: May 11, 2026 16:29 IST
CBSE Class 12th Result 2026 Date Update
कब आएगा सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026?

CBSE Class 12th Result Live Update: सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. 10 अप्रैल को परीक्षाएं खत्म होने के बाद से ही छात्र अपने नतीजों की राह देख रहे हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया है और अब रिजल्ट तैयार करने की अंतिम प्रक्रिया चल रही है. सूत्रों का कहना है कि सीबीएसई मई के तीसरे हफ्ते में यानी 12 से 20 मई के बीच किसी भी वक्त नतीजों का ऐलान कर सकता है. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी एडमिट कार्ड आईडी और रोल नंबर तैयार रखें.

इन वेबसाइट्स पर दिखेगा आपका स्कोर

रिजल्ट घोषित होते ही सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट्स पर हलचल तेज हो जाएगी. भारी ट्रैफिक के कारण अक्सर साइट्स धीमी हो जाती हैं, इसलिए बोर्ड ने तीन अलग-अलग लिंक तैयार रखे हैं. छात्र अपना स्कोरकार्ड इन पोर्टल्स पर चेक कर सकेंगे:

---विज्ञापन---

cbse.gov.in

results.cbse.nic.in

---विज्ञापन---

cbseresults.nic.in

इन वेबसाइट्स पर जाकर छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

अपना परिणाम देखने के लिए छात्रों को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे.

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं.

---विज्ञापन---

वहां होमपेज पर दिए गए ‘कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026’ के लिंक पर क्लिक करें.

इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड पर दी गई आईडी भरनी होगी.

---विज्ञापन---

जानकारी सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा. इसे भविष्य के लिए सेव करना न भूलें.

डिजिलॉकर से डिजिटल मार्कशीट करें डाउनलोड?

सीबीएसई अब छात्रों को फिजिकल कॉपी के साथ-साथ डिजिटल मार्कशीट भी प्रदान करता है. इसके लिए आपको डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर जाना होगा. वहां ‘एजुकेशन’ सेक्शन में सीबीएसई को चुनें और अपना पासिंग ईयर 2026 व रोल नंबर डालें. आपकी डिजिटल हस्ताक्षरित मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी. यह मार्कशीट कॉलेज एडमिशन और अन्य सरकारी कार्यों के लिए पूरी तरह मान्य है.

---विज्ञापन---

उमंग ऐप पर भी मिलेगी सुविधा

स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उमंग (UMANG) ऐप एक बेहतरीन विकल्प है. ऐप स्टोर से इसे डाउनलोड करने के बाद ‘CBSE’ सर्च करें. कक्षा 12वीं के लिंक पर जाकर अपनी जरूरी डिटेल्स भरें. यहां से आप अपना विस्तृत स्कोरकार्ड बहुत ही कम समय में और सुरक्षित तरीके से देख सकते हैं. यह ऐप रिजल्ट के दिन वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में बहुत काम आता है.

बिना इंटरनेट एसएमएस से पाएं रिजल्ट

अगर आपके इलाके में इंटरनेट की समस्या है, तो आप एसएमएस के जरिए भी अपने अंक जान सकते हैं. अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं और CBSE12 <रोल नंबर> <जन्म तिथि> <स्कूल नंबर> <सेंटर नंबर> टाइप करें. इस मैसेज को 7738299899 पर भेज दें. कुछ ही सेकंड में आपके मोबाइल पर विषयवार अंकों का पूरा विवरण आ जाएगा.

---विज्ञापन---

रिजल्ट के बाद रखें इन बातों का ध्यान

सीबीएसई की वेबसाइट पर डायरेक्ट लिंक सक्रिय होते ही छात्रों को अपनी मार्कशीट की पीडीएफ कॉपी जरूर सुरक्षित कर लेनी चाहिए. कॉलेज दाखिले के समय ओरिजिनल मार्कशीट आने तक यह प्रोविजनल कॉपी ही काम आएगी. छात्र अपनी मार्कशीट में नाम, पिता का नाम और अंकों की अच्छी तरह जांच कर लें. यदि कोई त्रुटि नजर आती है, तो तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करें.

सीबीएसई रिजल्ट की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें.

---विज्ञापन---
16:29 (IST) 11 May 2026
CBSE Class 12th Result LIVE Update: बिना इंटरनेट के भी देख सकेंगे परिणाम, बस करना होगा एक SMS

उन छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है या रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट स्लो होने की समस्या आ रही है। सीबीएसई (CBSE) ने SMS सेवा के माध्यम से भी रिजल्ट चेक करने का विकल्प दिया है।

SMS से रिजल्ट देखने की प्रक्रिया-

अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स (In-box) में जाएं।

टाइप करें: cbse12

इसे 7738299899 पर भेज दें।

कुछ ही समय में आपका विषयवार स्कोरकार्ड आपके फोन पर प्राप्त हो जाएगा।

16:23 (IST) 11 May 2026
CBSE Class 12th Result LIVE Update: बस कुछ ही घंटों का इंतजार, आज जारी हो सकते हैं नतीजे

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। ताजा अपडेट के अनुसार, बोर्ड आज किसी भी समय परिणामों की घोषणा कर सकता है। छात्र अपने एडमिट कार्ड के साथ तैयार रहें क्योंकि रिजल्ट लिंक जल्द ही सक्रिय होने की संभावना है।

16:19 (IST) 11 May 2026
CBSE Class 12th Result LIVE Update: किसी भी वक्त आ सकते हैं नतीजे, छात्र रहें तैयार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अब किसी भी पल कक्षा 12वीं के परिणामों की घोषणा कर सकता है। इस वर्ष 18.5 लाख से अधिक छात्र अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

16:04 (IST) 11 May 2026
CBSE Class 12th Result LIVE Update: क्या चार बजे के बाद जारी होगा सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट,जानें यहां

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज बजे के सीबीएसई बोर्ट 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है.

16:00 (IST) 11 May 2026
CBSE Class 12th Result LIVE Update: आज 4 बजे जारी होगा रिजल्ट

आज बजे के बाद सीबीएसई रिजल्ट 2026 जारी हो जाएगा.

15:58 (IST) 11 May 2026
CBSE Class 12th Result LIVE Update: आज इतने बजे जारी होगा सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026? डायरेक्ट लिंक cbse.gov.in पर सकेंगे चेक

रिपोर्ट के मुताबिक आज बजे के आसपास सीबीएसई रिजल्ट 2026 जारी हो सकता है.

15:21 (IST) 11 May 2026
[OUT Soon] CBSE Class 12th Result LIVE Update: आज जारी हो सकता है सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026, जानें लेटेस्ट अपडेट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) किसी भी समय कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर सकता है। छात्र अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप पर भी देख पाएंगे।

13:58 (IST) 11 May 2026
CBSE Class 12th Result LIVE Update: अब तक का सबसे बड़ा बैच, 18.5 लाख छात्र हुए परीक्षा में शामिल

सीबीएसई के इतिहास में 2026 की बोर्ड परीक्षा सबसे बड़े स्तर पर आयोजित की गई, जिसमें 18.5 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। छात्रों की इस रिकॉर्ड संख्या के कारण मूल्यांकन प्रक्रिया को डिजिटल रूप से संपन्न करना और भी चुनौतीपूर्ण व महत्वपूर्ण हो गया है।

12:43 (IST) 11 May 2026
CBSE Class 12th Result LIVE Update: उमंग ऐप पर भी देख सकेंगे अपना परिणाम

सीबीएसई 12वीं के छात्र अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा 'उमंग' (UMANG) ऐप पर भी चेक कर सकेंगे। यह ऐप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, जिससे भारी ट्रैफिक के दौरान भी छात्र आसानी से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

11:38 (IST) 11 May 2026
CBSE Class 12th Result LIVE Update: 90% और 95% से अधिक अंक पाने वाले मेधावियों की संख्या में लगातार बढ़त

सीबीएसई के आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्षों में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 2025 में 1.11 लाख से अधिक छात्रों ने 90% और लगभग 25,000 छात्रों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए। 2026 के ताजा आंकड़े भी इस सप्ताह रिजल्ट के साथ घोषित किए जाएंगे।

10:45 (IST) 11 May 2026
CBSE Class 12th Result LIVE Update: डिजिलॉकर मार्कशीट मान्य, APAAR ID से ऑटोमैटिक मिलेगा रिजल्ट

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि डिजिलॉकर पर उपलब्ध डिजिटल मार्कशीट पूरी तरह से वैध है। छात्र अब बिना स्कूल की फिजिकल मार्कशीट का इंतजार किए एडमिशन और स्कॉलरशिप के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं। जिन छात्रों ने अपनी APAAR ID लिंक की है, उन्हें क्रेडेंशियल्स डालने की भी जरूरत नहीं होगी; रिजल्ट लाइव होते ही मार्कशीट उनके अकाउंट में खुद-ब-खुद आ जाएगी।

First published on: May 11, 2026 10:39 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.