Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्राइम

दिल दहला देने वाली वारदात! स्नैक्स लेने गईं तीन मासूम बहनों की लाश पानी की टंकी में मिली; पिता पर धकेलने का शक

तीनों बहनें पिता के साथ घर के पास ही एक किराने की दुकान पर नाश्ता खरीदने के लिए निकली थीं. कई घंटे बीत जाने के बाद भी पिता और बच्चे घर नहीं लौटे, तो परिवार वालों ने तलाश शुरू की.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Mar 8, 2026 17:52
बच्चियों की मां का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बेसुध हो गई है. (एआई इमेज)

तेलंगाना के कामारेड्डी जिले से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया. यहां एक पानी की टंकी में तीन मासूम सगी बहनों की लाशें मिली हैं. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस को शक है कि किसी और ने नहीं, बल्कि उनके सगे पिता ने ही उन्हें धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया.

बच्चियों की उम्र महज 8, 7 और 5 साल थी. शनिवार को ये तीनों अपने पिता के साथ घर के पास ही एक किराने की दुकान पर नाश्ता खरीदने के लिए निकली थीं. जब कई घंटे बीत जाने के बाद भी पिता और बच्चे घर नहीं लौटे, तो परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बाद जब बच्चियों का कुछ पता नहीं चला, तो पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ऑनलाइन फ्रेंडशिप, लिव-इन और फिर हैवानियत… गुरुग्राम में छात्रा के साथ रूह कंपा देने वाली घटना

मामले की गंभीरता को देखते हुए कामारेड्डी पुलिस ने तुरंत तीन विशेष टीमों का गठन किया. जांच के दौरान पुलिस का शक पिता पर गया. शक होने पर जब टंकी की तलाशी ली गई, तो वहां दो छोटी बच्चियों के शव तैरते मिले. इसके कुछ समय बाद 8 वर्षीय बड़ी बहन की लाश भी उसी टैंक से बरामद की गई.

---विज्ञापन---

जैसे ही तीनों मासूमों के शव बाहर निकाले गए, वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं. बच्चियों की मां का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बेसुध हो गई है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : यूपी में बंद घर से मिले एक ही परिवार के 5 शव, पति फंदे पर लटका मिला, जमीन पर मिली पत्नी और तीन बच्चों की लाश

फिलहाल पुलिस पिता से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किस वजह से अपनी ही बेटियों के साथ इतनी बड़ी दरिंदगी की.

First published on: Mar 08, 2026 05:51 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.