---विज्ञापन---

क्राइम

कोल्हापुर में ‘प्राइवेसी कैफे’ के नाम पर अश्लीलता का अड्डा! बंद केबिनों में चल रहा था गंदा खेल

पुलिस निरीक्षक किरण लोंढे के नेतृत्व में चल रही इस कार्रवाई में अब तक 12 से ज्यादा कैफे और लॉज पर छापे मारे जा चुके हैं. कई संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं, जबकि कुछ स्थानों को लेकर कानूनी जांच भी तेज कर दी गई है.

Author
Written By: Ankush jaiswal Updated: May 7, 2026 20:16

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कैफे की आड़ में चल रहे कथित अश्लील गतिविधियों के अड्डों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. शहर में प्राइवेसी कैफे के नाम पर प्रेमी जोड़ों को बंद केबिन उपलब्ध कराए जा रहे थे, जहां संदिग्ध और आपत्तिजनक गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं.

इन्हीं शिकायतों के आधार पर जूना राजवाड़ा पुलिस स्टेशन की टीम ने जब छापेमारी शुरू की, तो कई कैफे के भीतर का नजारा देखकर पुलिस भी दंग रह गई. कहीं बंद केबिन बनाए गए थे, तो कहीं सोफे, तकिए और चटाइयों के जरिए ‘एकांत माहौल’ तैयार किया गया था. पुलिस को शक है कि कैफे की आड़ में खुलेआम अश्लीलता परोसी जा रही थी.

---विज्ञापन---

सूत्रों के मुताबिक, शहर के कई हिस्सों में ऐसे कैफे तेजी से पनप रहे थे, जहां खाने-पीने से ज्यादा ‘प्राइवेट स्पेस’ कारोबार चल रहा था. बाहर से सामान्य कैफे दिखने वाले इन ठिकानों के भीतर अलग ही दुनिया बसाई गई थी. पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि कुछ कैफे संचालक युवाओं को घंटों के हिसाब से केबिन उपलब्ध करा रहे थे.

पुलिस निरीक्षक किरण लोंढे के नेतृत्व में चल रही इस कार्रवाई में अब तक 12 से ज्यादा कैफे और लॉज पर छापे मारे जा चुके हैं. कई संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं, जबकि कुछ स्थानों को लेकर कानूनी जांच भी तेज कर दी गई है.

---विज्ञापन---

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मिले युवक-युवतियों के अभिभावकों को भी बुलाया और उन्हें समझाइश दी. अधिकारियों का कहना है कि शहर में ‘कैफे संस्कृति’ के नाम पर बढ़ रही इस प्रवृत्ति पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी. इस पूरे मामले ने कोल्हापुर में हलचल मचा दी है. पुलिस अब ऐसे सभी कैफे और लॉज की सूची तैयार कर रही है, जहां नियमों की अनदेखी कर संदिग्ध गतिविधियां संचालित किए जाने की आशंका है.

---विज्ञापन---
First published on: May 07, 2026 08:16 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.