Arif Khan
आरिफ खान मंसूरी को डिजिटल मीडिया में करीब 15 वर्षों का अनुभव है . वर्तमान में न्यूज24 की डिजिटल विंग में कार्यरत हैं. इससे पहले देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं.
Read More---विज्ञापन---
मध्य प्रदेश के इंदौर में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक 24 साल की एमबीए छात्रा का क्षत-विक्षत शव उसके सहपाठी के किराए के घर में मिला है. उसकी गर्दन पर रस्सी के निशान पाए गए, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या गला घोंटकर की गई है.
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस वक्त हत्या हुई, उसी के आसपास छात्रा का अश्लील वीडियो उसी के फोन से कॉलेज के व्हॉट्सऐप ग्रुप में डाला गया था. वीडियो में छात्रा का चेहरा साफ दिख रहा था, लेकिन दूसरे व्यक्ति का चेहरा इमोजी से ढका हुआ था. पुलिस को शक है कि वीडियो में दूसरा व्यक्ति वही सहपाठी है, जिसके घर में शव मिला. वह उसका बॉयफ्रेंड भी था.
मंगलवार को छात्रा घरवालों को कहकर गई थी कि वह अपने सहपाठी पीयूष धनोटिया के साथ जन्मदिन की पार्टी में जा रही है. साथ ही कहा था कि वह रात 11 बजे तक लौट आएगी, लेकिन वह कभी वापस नहीं लौटी. उसी रात कॉलेज के व्हॉट्सऐप ग्रुप में वो वीडियो शेयर किया गया था. कॉलेज मैनेजमेंट ने वो वीडियो हटा दिया था और अगले दिन उसके पिता से संपर्क किया था.
फिर बुधवार देर रात गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई. घरवालों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई नहीं की.
शुक्रवार को ‘अंकल गली’ (जिसमें पीयूष धनोटिया रहता था) के लोगों ने उस घर से बदबू आने की शिकायत की. फिर पुलिस वहां पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो वहां छात्रा का निर्वस्त्र शव पड़ा था. शव इस हद तक सड़ चुका था कि पिता ने अपनी बेटी को केवल उसके मोजों से पहचाना.
गर्दन के चारों ओर रस्सी के निशान मिले. शुरुआती मेडिकल जांच में मौत का समय करीब तीन दिन पहले का बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि मंदसौर का रहने वाला धनोटिया हत्या का मुख्य संदिग्ध है और मंगलवार से लापता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें क्राइम, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।