कानपुर में नशे में धुत लोगों को खुले में पेशाब करने से रोका, व्यापारी को पीट-पीटकर मार डाला

कानपुर में एक व्यापारी को सिर्फ इसीलिए मौत के घाट उतार दिया गया, क्योंकि उसने चार नशे में धुत्त लोगों को खुले में पेशाब करने से रोक दिया.

UP Kanpur Crime News

कानपुर में एक व्यापारी को उतारा मौत के घाट (Photo: X)

कानपुर में एक व्यापारी को सिर्फ इसीलिए मौत के घाट उतार दिया गया, क्योंकि उसने चार नशे में धुत्त लोगों को खुले में पेशाब करने से रोक दिया. ऑटो डीलर अमित गुप्ता को लोगों ने इतना पीटा कि उनकी जान चली गई. दरअसल, दो दिन पहले चार लोग नशे की हालत में मार्केट में पहुंचे और वहीं बाहर खड़े होकर पेशाब करने लगे. तभी ऑटो डीलर की नजर उनपर पड़ी और उन्होंने चारों को ऐसा करने से रोका.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

अमित गुप्ता ने चारों नशे में धुत्त लोगों को ये कहकर पेशाब करने से रोका कि उस जगह पर घर हैं. लेकिन उन्हें गुप्ता की बात का बुरा मानकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया. हमलावरों ने व्यापारी को जमीन पर पटका और उनके साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे उनके सिर पर चोट आई. वो वहीं बेहोश हो गए. चारों लोग व्यापारी को अधमरी हालत में वहीं छोड़कर भाग गए. परिवार के लोगों को जैसे ही पता चला वो अमित गुप्ता को तुरंत अस्पताल लेकर गए.

व्यापारी को नहीं बचा पाए डॉक्टर्स

डॉक्टर्स ने अमित गुप्ता का इलाज करना शुरू किया, लेकिन उनकी हालत बेहद गंभीर थी. उनके सिर पर लगी चोट की वजह से उन्हें होश नहीं आया. दो दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच झूलने के बाद उनकी डेथ हो गई. गनीमत ये रही कि अमित गुप्ता पर हुए हमले का पूरा वीडियो CCTV में रिकॉर्ड हो गया, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि किस बेहरमी से हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की. घटना का वीडियो परिवार ने पुलिस को सौंप दिया. अमित गुप्ता के परिवार का आरोप है कि CCTV फुटेज होने के बावजूद, पुलिस ने 72 घंटे बाद मामला दर्ज किया और अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. आपको बता दें कि अमित गुप्ता के 2 भाई और तीन बहनें थीं. इस घटना से कुछ दिन पहले ही उनकी मां का निधन हो गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ