Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्राइम

बेंगलुरु के होटल में मसाज करा रही थीं कनाडाई महिला, थेरेपिस्ट ने की ‘घिनौनी हरकत’ तो हो गया अरेस्ट

बेंगलुरु के रेडिसन होटल में मसाज के दौरान कनाडाई महिला से बदसलूकी का मामला सामने आया है. होटल मैनेजमेंट पर शिकायत दबाने और पैसे लौटाकर समझौता करने का आरोप है.

Author
Written By: Raja Alam Updated: Feb 9, 2026 17:36

बेंगलुरु के एक मशहूर निजी होटल के स्पा में मसाज के दौरान कनाडा की एक महिला के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला ने थेरेपिस्ट पर बेहद गलत व्यवहार करने और होटल प्रशासन पर उसकी शिकायत को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया है. इस घटना ने शहर के बड़े होटलों में विदेशी सैलानियों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है.

होटल के स्पा में शर्मनाक हरकत

यह घटना विधान सौधा पुलिस स्टेशन के दायरे में आने वाले रेडिसन होटल की है. महिला का आरोप है कि जब वह स्पा में मसाज करवा रही थी, तब थेरेपिस्ट ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया. इतना ही नहीं, थेरेपिस्ट ने उस समय कमरे का दरवाजा खोल दिया जब वह अर्ध-नग्न अवस्था में थी, जिससे उसे मानसिक तौर पर काफी अपमान महसूस हुआ. इस शर्मनाक हरकत के बाद महिला ने तुरंत इसकी जानकारी होटल के मैनेजमेंट को दी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘शादी की साड़ी दिखाई …’, प्रेमिका ने की दूसरे से सगाई तो कर लिया सुसाइड, वैलेंटाइन-डे मनाने का बना रहा था प्लान

मैनेजमेंट ने की मामला दबाने की कोशिश

महिला का दावा है कि शिकायत करने के बावजूद होटल मैनेजमेंट ने इस मुद्दे को संजीदगी से नहीं लिया. महिला के मुताबिक उसे न्याय दिलाने के बजाय मैनेजमेंट ने मसाज के लिए दिए गए 10 हजार रुपए में से 7 हजार रुपए वापस कर दिए. इसके साथ ही उसे यह सलाह भी दी गई कि वह इस मामले को आगे न बढ़ाए और चुप रहे. मैनेजमेंट के इस लापरवाह रवैये से आहत होकर महिला ने अंत में पुलिस की मदद लेने का फैसला किया.

---विज्ञापन---

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

औपचारिक शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने थेरेपिस्ट और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल महिला और होटल स्टाफ के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. इसके साथ ही स्पा के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की भी बारीकी से जांच की जा रही है. जब इस बारे में होटल प्रशासन से संपर्क किया गया, तो उन्होंने मामले की जांच चलने की बात कहकर फिलहाल कुछ भी बोलने से मना कर दिया है.

First published on: Feb 09, 2026 05:36 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.