---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Winter Holidays: स्कूलों में कब होंगी सर्दी की छुट्टियां? दिल्ली में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

Winter Holidays: स्कूल के बच्चों को सर्दियों की छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार था। उनका यह इंतजार खत्म होने वाला है। क्योंकि देशभर में विंटर वेकेशन का ऐलान कर दिया गया है। जानिए कहां पर कितने दिन की छुट्टी रहेंगी।

---विज्ञापन---

Winter Holidays: देशभर में कड़ाके की सर्दी पड़नी शुरू हो गई है। इसी के साथ बच्चों के स्कूलों के बंद होने का समय भी आ गया है। देशभर के कई राज्यों के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान किया जा चुका है। अलग-अलग राज्यों में छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। किसी राज्य में 8 दिन तो किसी राज्य में 15 दिन स्कूल बंद रहेंगे। जानें आपके राज्य में कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे।

दिल्ली में कितने दिन स्कूल बंद?

दिल्ली सरकार के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में शीतकालीन अवकाश (Winter Vacation) का ऐलान कर दिया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक,  यहां पर 1 जनवरी 2025 से 15 जनवरी 2025 तक स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। हालांकि मौसम को देखते हुए इसमें बाद में बदलाव किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Year Ender 2024: UPI के इन 5 बदलावों ने यूजर्स की कर दी मौज! जानें कैसे लेनदेन हुआ आसान

पंजाब के स्कूल बंद

पंजाब के स्कूलों में भी छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। पंजाब में 24 दिसंबर से 31 दिसंबर 2024 छुट्टियों का ऐलान किया गया है। कहा जा रहा है कि मौसम को देखते हुए छुट्टियों को और बढ़ाया जा सकता है।

---विज्ञापन---

Punjab Winter Holidays List

जम्मू-कश्मीर में हुआ ऐलान

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बीच स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। यहां पर कक्षा 5 तक के स्कूल 10 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक बंद रहेंगे। वहीं, कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 16 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक बंद रहने वाले हैं। इसके अलावा जिन राज्यों में अभी आधिकारिक तौर पर छुट्टियों का ऐलान नहीं किया गया है उसमें हरियाणा, यूपी राजस्थान और बिहार का नाम शामिल है। संभावना जताई जा रही है कि 25 दिसंबर से ही इन राज्यों में भी छुट्टियों का ऐलान किया जा सकता है।

---विज्ञापन---

School Holiday

ये भी पढ़ें: Winter Holidays: स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान, पंजाब सरकार ने दिया बड़ा Update

---विज्ञापन---
First published on: Dec 17, 2024 01:09 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola