बीती रात अमेरिका ने भारत समेत कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का ऐलान किया, जिसका सीधा असर शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है। आज यानी गुरुवार की सुबह शेयर मार्केट खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। वहीं बैंकिंग सेक्टर पर भी इसका तगड़ा असर पड़ा है।
सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
शेयर बाजार खुलते ही सेंसेक्स 450 अंक तक नीचे चला गया। वहीं निफ्टी भी 180 अंकों तक टूट गया है। Emkay Research की रिपोर्ट के अनुसार अगर भारत पर 25% का टैरिफ लगता है तो देश को 31 बिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ सकता है। अमेरिकी टैरिफ का सबसे बड़ा असर आईटी सेक्टर और बैंकिंग सेक्टर पर देखने को मिल सकता है। TCS और इंफोसिस जैसी कंपनियों के शेयर 2% तक गिर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- कौन हैं पूनम गुप्ता, जो बनीं RBI की डिप्टी गवर्नर? तीन साल का होगा कार्यकाल
BSE और NSE का अपडेट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स सुबह 9:35 बजे 400 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ 76.213.99 अंकों पर कारोबार कर रहा था। कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स में 809.89 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की बात करें तो निफ्टी 9:35 बजे 180 अंकों की गिरावट के साथ 23,145.80 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
IT-बैंकिंग को लगा झटका
ट्रंप के टारिफ से सबसे बड़ा झटका आईटी सेक्टर और बैंकिंग सेक्टर को लगा है। आईटी कंपनी TCS के शेयर 2.40% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं इंफोसिस के शेयर 2.28%, महिंद्रा के शेयर 2%, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल के शेयरों में 1% की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा अडानी पोर्ट और टाटा मोटर्स के शेयर भी लुढ़के हैं।
यह भी पढ़ें- ट्रंप के टैरिफ से भारत को कितना नुकसान? इस सेक्टर पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
17 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines