Indian Railway: आज भी 100 से ज्यादा ट्रेनें कैंसल, इसमें कहीं आपकी ट्रेन भी तो शामिल नहीं !
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

नई दिल्ली: इन दिनों त्योहारों का सीजन चल रहा है। नवरात्रि, करवा चौथ, धनतेरस और दिवाली के बाद अब छठ पूजा की बारी है। लेकिन ट्रेनों के कैंसिल होने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल दिवाली के बाद जहां लोग लौट रहे हैं वहीं छठ पूजा में शामिल होने के लिए लोग अपने-अपने घरों की ओर जा रहे हैं। लेकिन ट्रेनें रद्द होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जानकारी के मुताबिक रेलवे ने आज करीब 116 ट्रेनों का रद्द किया है। बताया जा रहा है कि रेल पटरियों की मरम्मत और अन्य परिचालन संबंधी कारणों से ट्रेन को कैंसिल किया गया है।
इससे पहले बुधवार को रेलवे ने 108 ट्रेनों को कैंसिल किया था। इनमें पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल थी। 94 ट्रेनों को पूर्णत: कैंसिल कर दिया गया। जबकि 22 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया। वहीं 26 ट्रेनों को रिशैड्यूल भी किया गया है और 14 ट्रेनों का रास्ता बदला गया।
दरअसल भारतीय रेलवे हर दिन ट्रेनों की अवाजाही की जानकारी शेयर करती है, जिसे इस वेबसाइट पर कोई भी देख सकता है। https://enquiry.indianrail.gov.in/mnte या फिर NTES ऐप पर भी इसकी जानकारी मिल जाती है।
बता दें कि रेलवे की ओर से लगातार इस लिस्ट को अपडेट किया जाता है। ऐसे में कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की संख्या में बढोतरी संभव है। इसलिए यह जरूरी है कि आप इस संबंध में लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए बेवसाइट का ही इस्तेमाल करें।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: