---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Ticket Booking: ट्रेन में मिलेगी मनपसंद सीट! टिकट बुक करते समय अपनाएं IRCTC के ये 5 सीक्रेट तरीके, सफर बनेगा आसान

Train Ticket Booking: ट्रेन टिकट बुक करते समय IRCTC के 5 सीक्रेट विकल्प जैसे मास्टर लिस्ट, बर्थ प्रेफरेंस और सीनियर सिटीजन कोटा चुनकर आप अपनी मनपसंद सीट और लोअर बर्थ आसानी से पा सकते हैं.

---विज्ञापन---

IRCTC Ticket Booking: ट्रेन से सफर करते समय अक्सर लोगों की ख्वाहिश होती है कि उन्हें उनकी पसंद की सीट, खासकर लोअर बर्थ मिल जाए. कई बार ऐसा होता है कि हम लोअर बर्थ की उम्मीद करते हैं, लेकिन सिस्टम हमें अपर बर्थ अलॉट कर देता है. यह स्थिति तब और ज्यादा मुश्किल हो जाती है जब हमारे साथ घर का कोई बुजुर्ग सदस्य यात्रा कर रहा हो. अगर आप आईआरसीटीसी (IRCTC) की ऐप या वेबसाइट पर टिकट बुक करते समय कुछ खास और सही ऑप्शंस का इस्तेमाल करें, तो आपको अपनी पसंद की सीट मिलने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है. ऐसा करने से आपको ट्रेन में किसी दूसरे यात्री से सीट बदलने की गुजारिश भी नहीं करनी पड़ेगी.

टिकट बुक करने से पहले क्या करें?

आईआरसीटीसी अपने यूजर्स को ‘मास्टर लिस्ट’ बनाने की एक बेहद शानदार सुविधा देता है. इस फीचर की मदद से आप टिकट बुकिंग विंडो खुलने से पहले ही अपने परिवार या दोस्तों की डिटेल्स सेव करके रख सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आईआरसीटीसी अकाउंट के ‘माय अकाउंट’ सेक्शन में जाएं और ‘माय मास्टर लिस्ट’ पर क्लिक करें. इसके बाद ‘ऐड पैसेंजर’ वाले ऑप्शन को चुनकर यात्री का नाम, उम्र और उनकी पसंदीदा सीट जैसे लोअर बर्थ को सेलेक्ट करके सेव कर दें. ऐसा करने से तत्काल या सामान्य बुकिंग के समय आपको लंबी डिटेल्स नहीं भरनी पड़ेगी और सिर्फ नाम सेलेक्ट करते ही आपकी पसंद की सीट का डेटा सिस्टम में अपने आप सबमिट हो जाएगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: IRCTC Account Deactivated: घर बैठे ट्रेन टिकट बुक करने वालों को बड़ा झटका! IRCTC ने बंद किए करोड़ों अकाउंट, जानें कैसे दोबारा होगा चालू

पैसेंजर डिटेल्स भरने के लिए जरूरी बातें

जब आप ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आगे बढ़ते हैं, तो पैसेंजर डिटेल्स वाले पेज पर आपको एक बेहद जरूरी ऑप्शन मिलता है. यात्री का नाम और उम्र भरने के ठीक नीचे ‘बर्थ प्रेफरेंस’ का एक ड्रॉप-डाउन मेन्यू दिखाई देता है. कई लोग जल्दबाजी में इसे खाली छोड़ देते हैं, जिससे सिस्टम अपनी मर्जी से कोई भी सीट दे देता है. इस मेन्यू पर क्लिक करके अपनी पसंद की सीट जैसे लोअर, मिडिल या अपर बर्थ को जरूर सेलेक्ट करें. इसके साथ ही अगर आप किसी बुजुर्ग के लिए टिकट बुक कर रहे हैं, तो कोटा सेक्शन में ‘जनरल’ की जगह ‘लोअर बर्थ/सीनियर सिटीजन’ कोटा चुनें. पुरुषों के लिए यह कोटा 60 साल और महिलाओं के लिए 45 साल से ज्यादा उम्र होने पर मिलता है.

---विज्ञापन---

लोअर बर्थ और एक ही कोच के लिए क्या करें?

अगर आप एक से ज्यादा लोगों के लिए टिकट बुक कर रहे हैं और चाहते हैं कि आपके ग्रुप में कम से कम एक लोअर बर्थ जरूर मिले, तो इसके लिए भी आईआरसीटीसी पर एक खास विकल्प मौजूद है. टिकट बुक करते समय ‘अदर प्रेफरेंसेज’ या ‘रिजर्वेशन चॉइस’ वाले सेक्शन में जाएं. वहां आपको ‘बुक ओनली इफ एट लीस्ट वन लोअर बर्थ इज अलॉटेड’ का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर आपको टिक करना होगा. इसके बाद सिस्टम आपकी टिकट तभी बुक करेगा जब ग्रुप में किसी एक को नीचे की सीट मिल रही होगी. इसी तरह अगर आप चाहते हैं कि परिवार के सभी सदस्यों की सीटें एक ही डिब्बे में आएं, तो ‘बुक ओनली इफ बर्थ्स आर अलॉटेड इन सेम कोच’ वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करके अपनी यात्रा को सुखद बना सकते हैं.

First published on: Jun 08, 2026 12:12 PM

End of Article

About the Author

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में तीन वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. राजा ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee Media के डिजिटल प्लेटफॉर्म India.Com हिंदी से की थी. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola