---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Stock Market Opening: शेयर बाजार में उछाल, Sensex 60,000 के करीब तो Nifty 17700 के पार

Share Market Update: ग्‍लोबल और एश‍ियाई मार्केट से मिल रहे मिले जुले रूख का असर भारतीय घरेलू शेयर पर भी देखा जा रहा है। दिवाली के बाद भी भारतीय शेयर बाजार गुलजार है। आज गुरुवार (27 October) को भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। सेंसेक्‍स […]

---विज्ञापन---
Share Market Update: ग्‍लोबल और एश‍ियाई मार्केट से मिल रहे मिले जुले रूख का असर भारतीय घरेलू शेयर पर भी देखा जा रहा है। दिवाली के बाद भी भारतीय शेयर बाजार गुलजार है। आज गुरुवार (27 October) को भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। सेंसेक्‍स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों हरे न‍िशान पर खुले हैं। इस तेजी के बाद सेंसेक्स 59800 और निफ्टी 17700 से उपर ट्रेड कर रहा है।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 350 अंकों की तेजी के साथ 59,900 के स्तर के पार खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 116 अंक चढ़कर 17,773 के स्तर पर खुला। बैंक, ऑटो शेयरों में आज बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है।

बाजार का आज का हाल 

बीएसई (BSE) में आज कुल 2,207 कंपनियों में कारोबार शुरू हुआ। जिसमें से करीब 1,468 शेयर तेजी तो 596 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 143 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर रहे। वहीं 60 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 8 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स 

  • आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो जेएसडब्लू स्टील, हिन्डाल्को, कोटक महिन्द्रा, एचडीएफसी, टाइटन समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
  • वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो एनटीपीसी, इनफासिस, आईटीसी, आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।

अभी पढ़ें नौकरी से निकाले जाने का डर, BYJU’s के कर्मचारी श्रम मंत्री के पास पहुंचे

डॉलर के मुकाबले 57 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया 

विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज मजबूती के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 57 पैसे की मजबूती के साथ 82.15 रुपये के स्तर पर खुला। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की कमजोरी के साथ 82.73 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

 

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें  बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 27, 2022 09:41 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola