हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टैरिफ पर मिली राहत से झूमा बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल

शेयर बाजार आज उछाल के साथ खुला है। मार्केट में यह तेजी डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर अपने कदम वापस खींचने के चलते आई है। यह उछाल इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि गुरुवार को अमेरिकी बाजार पूरी तरह लाल हो गया था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों तेजी से दौड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Photo Credit: Google

अमेरिका से आई टैरिफ में राहत की खबर से भारतीय शेयर बाजार झूम उठा है। मार्केट ग्रीन लाइन पर खुला है और सेंसेक्स-निफ्टी तेजी से दौड़ रहे हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में करीब 1000 अंकों की बढ़त आई और धीरे-धीरे इसमें इजाफा होता गया। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 1200 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 400 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

इस वजह से मिला बूस्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए टैरिफ पर 90 दिनों के लिए रोक लगा दी है। इसका मतलब है कि भारत पर लगाया गया 26% टैरिफ भी फिलहाल रोक दिया गया है। इस खबर ने मार्केट के लिए बूस्ट का काम किया है। भारत के कई सेक्टर्स को इससे सीधा फायदा होगा। हालांकि, आने वाले दिनों में बाजार में नरमी भी देखने को मिल सकती है। इसकी वजह है अमेरिका और चीन के बीच बढ़ता तनाव। डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर टैरिफ 125% से बढ़ाकर 145% कर दिया है।

विज्ञापन

हर तरफ हरियाली

आज लगभग हर सेक्टर का इंडेक्स ग्रीन लाइन पर दिखाई दे रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी उछाल है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स 2% से अधिक की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। इसी तरह, निफ्टी ऑटो करीब 2% और मेटल इंडेक्स में 3% से अधिक की तेजी आई है। जबकि, निफ्टी आईटी इंडेक्स भी डेढ़ प्रतिशत की मजबूती हासिल कर चुका है। मार्केट की तेजी से BSE पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 5.77 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

अन्य बाजारों का हाल

वहीं, अन्य प्रमुख एशियाई बाजारों की बात करें, तो हांगकांग का Hang Seng इंडेक्स बढ़त के साथ खुला है। इसी तरह, चीन का SSE Composite भी मजबूत है। ताइवान का TAIEX दो प्रतिशत से अधिक बढ़त हासिल कर चुका है। जबकि जापान के Nikkei 225 इंडेक्स में 4% से अधिक की गिरावट आई है। दक्षिण कोरियाई बाजार में भी गिरावट है। प्रमुख इंडेक्स KOSPI करीब 1% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola