Stock Market News: शेयर बाजार ऐसी स्थिति में पहुंच गया है, जहां किसी को समझ नहीं आ रहा है कि मार्केट और कितना नीचे जाएगा। आज यानी 27 फरवरी को भी मार्केट दबाव में नजर आया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 10.31 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 74,612.43 पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 2.50 अंक कमजोर होकर 22,545.05 पर पहुंच गया। पिछले काफी समय से बाजार कमजोरी का सामना कर रहा है।
1996 के बाद अब
निफ्टी गिरावट के मामले में 29 साल का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर है। इस महीने निफ्टी अब तक करीब 4% नीचे आ गया है। ऐसे में कल महीने के आखिरी कारोबारी सत्र में निफ्टी के इस गिरावट की रिकवरी करने की संभावना लगभग न के बराबर है। इस तरह निफ्टी 29 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देगा। 1996 के बाद से यह पहला मौका होगा जब निफ्टी में लगातार 5 महीने तक गिरावट देखने को मिली।
गिरावट की वजह
बाजार में लगातार आ रही गिरावट की कई वजह हैं। कंपनियों के अपेक्षाकृत कमजोर तिमाही नतीजे, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों से उत्पन्न अनिश्चितता ने बाजार के मूड बिगाड़ दिया है।। विदेशी निवेशक लगातार बिकवाली कर रहे हैं, जबकि पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि वह जनवरी के आखिरी तक मार्केट में वापसी कर सकते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि वे भारत से पैसा निकालकर अब भी चीन में लगा रहे हैं।
अभी लगेगा वक्त
एक्सपर्ट्स का कहना है कि मार्केट के हालात हाल-फिलहाल तेजी से बदलने वाले नहीं हैं। मार्केट को संभलकर चलने में ही कई महीने लग सकते हैं। ऐसे में अभी उसके फिर से दौड़ने के बारे में सटीक तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। कई प्रमुख इंडेक्स अपनी काफी बढ़त गंवा चुके हैं। हालांकि, निफ्टी बैंक इंडेक्स आने वाले दिनों में कुछ बेहतर कर सकता है। गुरुवार को यह 0.28% की मजबूती के साथ बंद हुआ है। इसकी वजह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा के आने के बाद बैंकिंग सेक्टर में हो रहे बदलाव हैं।
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
16 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
17 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
18 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
19 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
20 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines