हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Gold Silver Price Today 4 Nov 2026: धनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आपके शहर में क्या है भाव

Aaj Sone Chandi Ka Bhav: आज 4 नवंबर को सोना 270 महंगा रुपये महंगा हो गया है. वहीं चांदी 2,00,000 रुपये प्रत‍ि kg के स्‍तर पर पहुंच गई है. जानें दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, जयपुर, कोलकाता, चेन्नई में 24K, 22K, 18K गोल्ड रेट क्‍या है. धनतेरस से पहले लेटेस्ट भाव देखें

विज्ञापन
आज सोने और चांदी के दाम में करेक्‍शन देखने को म‍िल रहा है. हालांक‍ि ये करेक्‍शन बहुत ही मामूली है. (फोटो- एआई)

त्योहारी सीजन में सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है. आज 4 नवंबर को सोने के भाव में करीब 270 रुपये की तेजी आई है. MCX पर सोना कल 1,37,034 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जो आज सुबह 1,39,433 रुपये पर खुला है. इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड $3,961/औंस और चांदी $50 के पार चली गई है.

MCX और सर्राफा बाजार का भाव:

MCX Gold: 1,39,200 – 1,39,433 रुपये/ 10 ग्राम
MCX Silver: 1,76,148 – 1,79,891 रुपये / किलो
Physical Market Silver (999): 2,00,000 रुपये / किलो
Bullion Market Gold 24K: 1,39,890 रुपये / 10 ग्राम

शहर-वार आज सोने चांदी का भाव

इस बात को याद रखें क‍ि यहां द‍िए गए भाव GoodReturns, Bullion.co.in और IBJA के अनुसार हैं. लोकल ज्वेलर्स पर मेकिंग चार्ज और टैक्स अलग लगता है.

विज्ञापन

क्या करें?
धनतेरस 6 नवंबर से शुरू हो रहा है. जानकारों का कहना है कि MCX पर सोना अभी 1,40,000 रुपये के नीचे है, ये खरीदारी का अच्छा मौका हो सकता है. चांदी में भी 1,77,000 के आसपास करेक्शन आया है.

सोने चांदी के दाम में करेक्‍शन क्‍यों हुआ है

विज्ञापन
  1. अंतरराष्ट्रीय बाजार में रीबाउंड
    पिछले हफ्ते और सोमवार को सोने में दर्ज की गई भारी बिकवाली के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के दामों में शॉर्ट-कवरिंग और निचले स्तरों पर वैल्यू बाइंग (Value Buying) देखी जा रही है. इंटरनेशनल स्पॉट गोल्ड में रिकवरी के कारण यह $3,960 के पार निकला है, जिसका सीधा असर भारतीय एमसीएक्स (MCX) पर देखने को मिल रहा है.
  2. अमेरिका में ब्याज दरों पर अनिश्‍च‍ितता और डॉलर इंडेक्स
    अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा भविष्य की ब्याज दरों को लेकर आ रहे मिश्रित संकेतों और अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के नतीजों से पहले निवेशकों में अनिश्‍च‍ितता का माहौल है. जब भी शेयर बाजार या तकनीकी शेयरों में अनिश्‍च‍ितता आती है, निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की ओर रुख करते हैं.
  3. कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव
    कच्चे तेल के दामों में हो रहे उतार-चढ़ाव की वजह से वैश्‍व‍िक स्तर पर महंगाई (Inflation) को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं. सोना हमेशा से महंगाई के खिलाफ एक सुरक्षित हेज (Inflation Hedge) माना जाता है, जिससे इसकी कीमतों को सहारा मिला है.
  4. त्योहारी और शादियों के सीजन की स्थानीय मांग
    भारत में धनतेरस, दिवाली और आगामी शादियों के सीजन की वजह से सर्राफा बाजारों में भौतिक सोने (Physical Gold) की मांग काफी तेज बनी हुई है. हालांकि MCX पर वायदा भाव ग्लोबल सेंटीमेंट्स से तय होते हैं, लेकिन स्थानीय मांग भी कीमतों को सपोर्ट दे रही है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola