Good News: छोटी बचत करने की प्लानिंग है तो इस Small Saving Scheme में मिलेगा ज्यादा ब्याज

Small Savings Schemes Interest Rates: नए साल में छोटी बचत योजना में निवेश करने की योजना है तो बेटियों से जुड़ी इस स्कीम में पैसा लगाने से फायदा होगा, जानिए कैसे?

Small Savings Schemes

Small Savings Schemes

Small Savings Schemes Interest Rates: छोटी बचत योजनाओं (Small Savings Schemes) में पैसा लगाने वाले लोगों के लिए नए साल का तोहफा है। मोदी सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। इस छोटी बचत योजना  में अब पहले से ज्यादा ब्याज मिलेगा। सरकार ने 3 साल तक की बचत योजना पर ब्याज दर में 0.1 फीसदी की बढ़ोतरी की है। सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) पर ब्याज दर 0.2% बढ़ाई गई है। वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने इसे लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

नए आदेशानुसार ब्याज दरें अब इस प्रकार होंगी

वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार, जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के लिए सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर में 0.20 प्रतिशत और 3 साल के टाइम डिपॉजिट में 0.10 प्रतिशत ब्याज ज्यादा मिलेगा। ऐसे में अब सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बचत करने पर ब्याज दर 8% से बढ़कर 8.2% हो गई है। 3 साल की टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दर 7% से बढ़कर 7.1% हो जाएगी। यह नई ब्याज दरें एक जनवरी 2024 से लागू हो जाएंगी। वहीं नए नोटिफिकेशन के अनुसार, PPF, KVP और NSC समेत अन्य छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन

छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें कैसे तय होतीं?

केंद्र सरकार छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें तय करती है, लेकिन यह दरें मार्केट में होने वाले मुनाफे पर निर्भर करती हैं। मुनाफा घटता या बढ़ता है तो ब्याज दरें भी घटती और बढ़ती हैं। वहीं ब्याज दरें हर 3 महीने के लिए तय होती हैं।

छोटी बचत योजना—————-जनवरी-मार्च 2024 के लिए ब्याज दर
सेविंग्स डिपॉजिट————————–4.0%
एक साल की जमा————————6.9%
2 साल का डिपॉजिट———————7%
3 साल का डिपॉजिट——————-7.1%
5 साल का डिपॉजिट——————-7.5%
5 साल का रिकरिंग डिपॉजिट——–6.7%
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम——-8.2%
मंथली इनकम अकाउंट——————-7.4%
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट(NSC)—–7.7%
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)————7.1%
किसान विकास पत्र (KVP)————-7.5%
सुकन्या समृद्धि अकाउंट स्कीम——-8.2%

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ