पाकिस्तान की भारतीय सीमा पर नई हरकत, एयरफील्ड बनाकर तैनात कीं तोपें, आखिर क्या है प्लानिंग?

India Pakistan Border Update: पाकिस्तान बॉर्डर के पास कुछ हरकतें कर रहा है, जिससे भारतीय खुफिया एजेंसियों की टेंशन बढ़ गई है, जानिए मामला…

Pakistan Air Field

Pakistan Air Field

Pakistan Air Field Near Indian Border: पाकिस्तान आजकल भारतीय सीमा के पास जिस तरह की हरकतें कर रहा है, उससे देश की चिंताएं बढ़ रही हैं। क्योंकि पाकिस्तान ने भारतीय सीमा से करीब 20 किलोमीटर दूर एक एयरफील्ड बनाया है। साथ ही पाकिस्तान ने सीमा पर SH-15SP हॉवित्जर तोप भी तैनात कर दी है, जो स्पेशली चीन से मंगाई गई है। इस हरकत ने भारतीय खुफिया एजेंसियों की परेशानी बढ़ा दी है। आखिर पाकिस्तान की प्लानिंग क्या है? क्या चीन के साथ मिलकर युद्ध लड़ने की तैयारी चल रही है? अगर ऐसा है तो पाकिस्तान कोई हिमाकत न ही करे तो उसके लिए बेहतर होगा।

विज्ञापन


पाकिस्तान ने चीन-तुर्की से हमलावर ड्रोन खरीदे

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयरफील्ड लाहौर के पास बनाया गया है, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि एयरफील्ड का इस्तेमाल कैसे होगा? इससे लोगों के लिए फ्लाइट उड़ेंगी या फिर मिलिट्री एक्टिविटी होंगी? पाकिस्तानी अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। वहीं लोगों में चर्चा है कि यह एयरफील्ड पाकिस्तान का फ्लाइट ट्रेनिंग स्कूल है, जिसका प्रयोग पाकिस्तानी मिलिट्री करेगी? हेलिकॉप्टर, ड्रोन और अन्य जहाज यहां उड़ान भरते दिखेंगे। पाकिस्तान ने चीन और तुर्की से हमलावर ड्रोन खरीदे हैं। वहीं इस एयरफील्ड से UAV लॉन्च करना भी आसान होगा, यानी तैयारी काफी खास है।

विज्ञापन

पाकिस्तान अपनी 3 रेजिमेंट अपडेट कर रहा

दूसरी ओर, जानकारी मिली है कि पाकिस्तानी सेना ने चीन से SH-15 Self-Propelled (SP) खरीदकर अपनी 28वीं और 32वीं आर्टिलरी रेजिमेंट्स को तोपों से भर दिया है। चीन ने बहुत कम पैसों में पाकिस्तान को यह तोपें दी हैं। खास बात यह है कि जिन रेजिमेंट को यह तोप दी गई हैं, वे पंजाब और राजस्थान में बॉर्डर के पास तैनात हैं। SH-15SP चीन की स्टेट ऑफ द आर्ट हॉवित्जर तोप हैं। 2019 में पाकिस्तान ने 236 तोपें चीन से मांगी थीं, लेकिन उसे 42 ही मिली हैं। पाकिस्तान ने आर्मी डे परेड में इन तोपों का प्रदर्शन भी किया था। पाक सेना अपनी 3 रेजिमेंट को अपडेट कर रही है, जिसमें से एक में 18 तोपें होंगी।

विज्ञापन

पाकिस्तान को मिलीं SH-15SP तोप की खासियतें

  • वजन 25 टन, लंबाई 21.4 फीट, चौड़ाई 8.9 फीट, ऊंचाई 11.10 फीट है।
  • 6 लोगों की मदद से चलने वाली 155×52 कैलिबर की तोप है।
  • सेमी-ऑटोमैटिक वर्टिकल वेज टाइप ब्रीच ब्लॉक टेक्नोलॉजी से लैस है।
  • 20 से 70 डिग्री के एंगल पर, 360 डिग्री घूमकर गोले दाग सकती है।
  • तोप हर मिनट 4 से 6 गोले दागेगी और इसकी रेंज 20 किलोमीटर है।
  • तोप में रॉकेट असिस्टेड प्रोजेक्टाइल लगाया जाए तो 53 किलोमीटर दूर तक गोला दागेगी।
  • 155 मिलीमीटर का PLL-01 गोला इसमें इस्तेमाल होता है।
  • तोप 6×6 के ट्रक पर तैनात होगी, जो 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ