हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Stock Market Opening: गुरुवार की गिरावट के बाद शेयर बाजार में सधी शुरुआत, आज के टॉप गेनर में टाइटन तो टाटा स्टील पर दवाब

विज्ञापन

Stock Market Opening : अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज भी कारोबार की शुरुआत पॉजिटिव मोड पर हुई है। शुक्रवार को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में कारोबार की शुरुआत मामूली तेजी के साथ हुई। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त देखी जा रही है। हालांकि शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हल्के हरे रंग के साथ हुई है।

गुरुवार की गिरावट के बाद इस कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार (9 June 2023) सुबह बाजार संभलकर कारोबार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। गुरुवार की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज पॉजिटिव रुख है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है।

बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्‍स (Sensex) करीब 120 अंकों की तेजी के साथ करीब 63,00 के स्तर के पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 35 अंकों की उछाल के साथ 18,670 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन

इससे पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार (8 June 2023 ) को शेयर बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स करीब 294 अंकों की गिरावट के साथ 62,848 के करीब और निफ्टी करीब 92 अंकों की गिरावट के साथ 18,635 के स्तर पर बंद हुआ था।

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

  • आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो टाइटन, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक समेत कई कंपनियों के स्टॉक्स में तेजी देखी जा रही है।
  • वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो टाटा स्टील, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा समेत कई कंपनियों के शेयर्स में गिरावट देखी जा रही है।

डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसा मजबूत

आज शुक्रवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे बढ़कर 82.46 रुपये के स्तर पर खुला है। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की बढ़त के साथ 82.51 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल

  • गुरुवार (8 June 2023) को सेंसेक्स 294 अंकों की कमजोरी के साथ 62,848 और निफ्टी 92 अंकों टूटकर 18,634 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।
  • बुधवार (7 June 2023) को सेंसेक्स 350 अंकों की मजबूती के साथ 63,143 और निफ्टी 127 अंकों की तेजी के साथ 18,726 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
  • मंगलवार (6 June 2023) को सेंसेक्स 5 अंकों की बढ़त के साथ 62,793 और निफ्टी 5 अंकों की तेजी के साथ 18,599 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
  • सोमवार (5 June 2023) को सेंसेक्स 240 अंक की उछाल के साथ 62,787 और निफ्टी 60 अंकों की तेजी के साथ 18,594 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola