हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Stock Market Opening: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, टेक महिन्द्रा में उछाल तो टाइटन पर दवाब

विज्ञापन

Share Market Update: नए साल 2023 के दूसरे कारोबारी हफ्ते का आज पहला दिन है। चीन में कोरोना के बढ़ते कहर के कारण दुनियाभर के देश अलर्ट मोड पर आ गए हैं। इसका असर भारत समेत दुनियाभर के सर्राफा बाजार पर देखने को मिल रहा है। अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त देखी जा रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुला है। आज सेंसेक्स में 600 और निफ्टी में 180 अंकों से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है।

इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सेंसेक्‍स (Sensex) 600 अंकों की उछाल के साथ 60,500 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 180 अंकों की तेजी के साथ 18,000 के स्तर पर खुला। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी है।

इससे पहले शुक्रवार (6 January 2023) को लगातार तीसरे दिन बाजार में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्‍स 452 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 59,900 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 132 अंकों की नरमी के साथ 17,859 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट रही। वहीं सिर्फ 4 शेयरों में तेजी देखने को मिली।

विज्ञापन

और पढ़िए – केंद्र सरकार के ये कर्मचारी हाउस रेंट अलाउंस क्लेम करने के लिए एलिजिबल नहीं, नई गाइडलाइन जारी!

बाजार का आज का हाल

आज सुबह शुरुआत में बीएसई में आज शुरुआत में करीब 3,130 कंपनियों में कारोबार की शरुआत हुई। जिसमें से करीब 2,329 शेयर तेजी तो 656 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 145 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर रहे। वहीं 98 शेयर 52 हफ्ते तो 22 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

विज्ञापन

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो टेक महिन्द्रा, टीसीएस, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।

वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो टाइटन कंपनी, आईसीआईसीआई बैंक, आयशर मोटर्स समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।

विज्ञापन

और पढ़िए – भारतीय स्टेट बैंक आपके फोन पर देता है ये 9 सर्विस, उपलब्ध सुविधा का उठाएं फायदा

डॉलर के मुकाबले 4 पैसे की मजबूती के साथ खुला रुपया

इस साल के दूसरे कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज सोमवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया तेजी के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 41 पैसे मजबूती के साथ 82.31 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं इससे पहले पिछले कारोबारी दिन, शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की कमजोरी के साथ 82.72 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल

शुक्रवार (6 January 2023): सेंसेक्स 452 अंकों की गिरावट के साथ 59,900 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 132 अंक लुढ़कर 17,859 अंक पर बंद हुआ था।

गुरुवार (5 January 2023): सेंसेक्स 304 अंकों की गिरावट के साथ 60,353 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 51 अंकों की नरमी के साथ 17,992 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (4 January 2023): सेंसेक्स 636 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 60,657 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 189 अंकों की नरमी के साथ 18,042 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

मंगलवार (3 January 2023): सेंसेक्स 126 अंकों की उछाल के साथ 61,294 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 35 अंकों की तेजी के साथ 18,232 अंक पर बंद हुआ था।

सोमवार (2 January 2023): सेंसेक्स 327 अंकों की उछाल के साथ 61,167 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 92 अंकों की तेजी के साथ 18,197 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola