Stock Market Opening: शेयर बाजार में गिरावट, आज के टॉप गेनर में बजाज ऑटो तो नेस्ले पर दवाब

Share Market Update

Share Market Update

Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच आज भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट का रुख है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों में नरमी देखी जा रही है। आज सेंसेक्स में 280 और निफ्टी में 71 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।

विज्ञापन

इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार (22 February 2023) आज भारतीय शेयर बाजार में कोरोबार की शुरुआत लाल निशान के साथ हुई। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्‍स (Sensex) 280 अंकों की गिरावट के साथ 60,391 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 71 अंकों की कमजोरी के साथ 17,755 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन

इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार (21 February 2023) को भी भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुई थी। सेंसेक्‍स करीब 18 अंक गिरकर के साथ 60,672 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 18 अंकों की नरमी के साथ 17,826 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो टाटा कंज्यूमर्स, बजाज ऑटो, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, कोल इंडिया, एलएंडटी, डीवीज लैब्स, सन फार्मा, अपोलो हॉस्पिटल्स, हिंडाल्को, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, एचयूएल, हीरो मोटोकॉर्प समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।

– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो नेस्ले, एक्सिस बैंक, आईटीसी, एमएंडएम, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, टीसीएस, कोटक महिंद्रा बैंक समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।

विज्ञापन

पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल

मंगलवार (21 February 2023): सेंसेक्‍स करीब 18 अंक गिरकर 60,672 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 18 अंकों की नरमी के साथ 17,826 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

सोमवार (20 February 2023): सेंसेक्स 311 अंकों की गिरावट के साथ 60,691 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी करीब 97 अंकों की नरमी के साथ 17,847 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ